1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND vs SA: कोलकाता टेस्ट की पिच को लेकर भारतीय टीम के कोच ने उठाए सवाल, कहा - इस तरह की उम्मीद नहीं थी

IND vs SA: कोलकाता टेस्ट की पिच को लेकर भारतीय टीम के कोच ने उठाए सवाल, कहा - इस तरह की उम्मीद नहीं थी

 Written By: Abhishek Pandey @anupandey29
 Published : Nov 16, 2025 07:47 am IST,  Updated : Nov 16, 2025 07:47 am IST

IND vs SA: कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेले जा रहे 2 टेस्ट मैचों की सीरीज के पहले मुकाबले के दूसरे दिन के खेल में कुल 15 विकेट गिरे। वहीं दिन का खेल खत्म होने के बाद टीम इंडिया के गेंदबाजी कोच ने भी पिच को लेकर अपने बयान में हैरानी जताई।

IND vs SA Kolkata Test Match- India TV Hindi
भारत बनाम साउथ अफ्रीका, कोलकाता टेस्ट मैच Image Source : AP

भारत और साउथ अफ्रीका की टीम के बीच में कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेले जा रहे 2 मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में पिच को लेकर सबसे ज्यादा चर्चा देखने को मिल रही है। कोलकाता टेस्ट के पहले दिन जहां कुल 11 विकेट गिरे थे तो वहीं दूसरे दिन के खेल में 15 विकेट गिरे। भारतीय टीम जहां कोलकाता टेस्ट मैच के दूसरे दिन के खेल में अपनी पहली पारी में 189 रन बनाकर सिमटी तो वहीं दिन का खेल खत्म होने पर साउथ अफ्रीकी टीम ने अपनी दूसरी पारी में 93 के स्कोर तक 7 विकेट गंवा दिए थे, जिसमें उनके पास अभी सिर्फ 63 रनों की बढ़त है। ऐसे में तीसरे दिन इस मैच के परिणाम की पूरी उम्मीद की जा सकती है। वहीं दूसरे दिन के खेल के बाद भारतीय टीम के गेंदबाजी कोच मोर्नी मोर्कल का पिच को लेकर भी बयान आया जिसमें उन्होंने इसके इतनी जल्दी खराब होने को लेकर हैरानी जताई।

हमें उम्मीद नहीं थी कि विकेट इतनी जल्दी खराब हो जाएगा

साउथ अफ्रीका के खिलाफ कोलकाता टेस्ट के दूसरे दिन का खेल खत्म होने के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में आए भारतीय टीम के गेंदबाजी कोच से जब पिच को लेकर सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि मैं अगर ईमानदारी से कहूं तो हमें भी यह उम्मीद नहीं थी कि विकेट इतनी जल्दी खराब हो जाएगा। जब हमने इस पर पहले कुछ घंटों का खेल देखा था तो ये ही लगा था कि ये एक अच्छा विकेट है, लेकिन ये काफी तेजी से खराब हो गया। एशियाई हालात में आप इस तरह से पिच के बर्ताव की उम्मीद कर सकते हैं और आपको उसी अनुसार अपने खेल में भी बदलाव करना होता है। हमारे पास तेज और स्पिन दोनों में ही बेहतरीन गेंदबाज मौजूद है। हम दोनों ही परिस्थितियों में अच्छा प्रदर्शन करते हैं। हमारे लिए बस यही मायने रखता है कि चुनौती का सर्वश्रेष्ठ तरीके से सामना करें।

हम 50 से 60 रन और बना सकते थे

भारतीय टीम कोलकाता टेस्ट मैच की पहली पारी में सिर्फ 189 रन बनाकर सिमट गई, जिसको लेकर भी मोर्नी मोर्कल ने अपने बयान में जिक्र किया जिसमें उन्होंने कहा कि हम सभी को लगता है कि हमें 50 से 60 पहली पारी में और बनाने चाहिए थे, लेकिन शुभमन का रिटायर्ड हर्ट होना हमारे लिए एक बड़ा झटका था। वहीं गिल की जगह अब कप्तानी संभाल रहे पंत को लेकर मोर्कल ने कहा कि हर किसी का अपना तरीका होता है। इसमें कोई गलत या सही नहीं होता। आप मैच के बाद सोचते हैं कि बेहतर होने के लिए और क्या किया जा सकता था।

ये भी पढ़ें

टेस्ट मैच के बीच में अस्पताल में भर्ती हुए शुभमन गिल, खेलने पर खड़ा हो गया बड़ा सवाल

रवींद्र जडेजा ने किया बड़ा कारनामा, इस मामले में अब सचिन तेंदुलकर को छोड़ दिया पीछे

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल