Monday, January 12, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. VIDEO: प्रसिद्ध कृष्णा ने तीसरे वनडे में किया कमाल, साउथ अफ्रीका को एक ही ओवर में दिया डबल झटका

VIDEO: प्रसिद्ध कृष्णा ने तीसरे वनडे में किया कमाल, साउथ अफ्रीका को एक ही ओवर में दिया डबल झटका

साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीसरे वनडे मैच में टीम इंडिया के तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा ने कमाल की गेंदबाजी करते हुए एक ओवर में दो विकेट लिए। उन्होंने पिछले मैच के शतकवीर एडन मार्करम को भी आउट किया।

Written By: Hitesh Jha
Published : Dec 06, 2025 04:05 pm IST, Updated : Dec 06, 2025 04:05 pm IST
Prasidh Krishna- India TV Hindi
Image Source : PTI प्रसिद्ध कृष्णा

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच सीरीज का तीसरा और आखिरी वनडे मैच विशाखापत्तनम में खेला जा रहा है। इस मैच में टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। पहले बैटिंग करते हुए अफ्रीकी टीम के लिए एक वक्त तक मैथ्यू ब्रिट्ज्के और क्विंटन डी कॉक शानदार बल्लेबाजी कर रहे थे। लेकिन प्रसिद्ध कृष्णा ने अपने स्पेल के चौथे ओवर में बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए अफ्रीकी टीम को दो झटके दिए। एक ओवर में दो विकेट गिरने के बाद फिलहाल अफ्रीकी टीम बैकफुट पर नजर आ रही है।

मैथ्यू ब्रिट्ज्के LBW आउट होकर लौटे पवेलियन

भारत की तरफ से साउथ अफ्रीका की पारी का 29वां ओवर प्रसिद्ध कृष्णा डाल रहे थे। ओवर की पहली गेंद पर क्विंटन डी कॉक ने सिंगल लिया। इसके बाद अगली ही गेंद पर प्रसिद्ध ने ब्रिट्ज्के को LBW आउट किया। इस गेंद को अफ्रीकी बल्लेबाज समझ नहीं पाए और वह गलत शॉट खेल बैठे। गेंद पिच पर पड़ने के बाद सीधे उनके पैड्स पर जा लगी। इसके बाद भारतीय गेंदबाज और फील्डर्स ने जोरदार अपील किया। ऑनफिल्ड अंपायर ने तुरंत उन्हें आउट दिया। ब्रिट्ज्के ने यहां DRS जरूर लिया लेकिन वहां भी गेंद स्टंप्स पर लगती हुई नजर आई और अंत में उन्हें 24 के निजी स्कोर पर वापस पवेलियन लौटना पड़ा।

एडन मार्करम को भी प्रसिद्ध कृष्णा ने किया आउट

29वें ओवर की आखिरी गेंद पर प्रसिद्ध कृष्णा ने एडन मार्करम को आउट करके टीम इंडिया को बड़ी सफलता दिलाई। मार्करम ने पिछले मैच में शतक लगाकर साउथ अफ्रीका की जीत में अहम भूमिका निभाई थी। इस गेंद पर मार्करम ने हल्के हाथों से शॉट खेलने की कोशिश की और गेंद उनके बल्ले से लगने के बाद कवर्स पर खड़े विराट कोहली के पास गई। विराट ने नीचे की ओर डाइव लगाते हुए एक आसान कैच पकड़ा। मार्करम इस मैच में 3 गेंद में एक रन बनाकर पवेलियन लौटे।

पिछले मैच में महंगे साबित हुए थे कृष्णा

वहीं प्रसिद्ध कृष्णा ने 33वें ओवर की पांचवीं गेंद पर शतकवीर क्विंटन डी कॉक को भी चलता किया। डी कॉक शतक लगाने के बाद काफी खतरनाक नजर आ रहे थे। ऐसे में उनका विकेट भारत के लिए एक बड़ी सफलता है। आपको बता दें कि प्रसिद्ध कृष्णा दूसरे वनडे मैच में काफी महंगे साबित हुए थे। उस मैच में उन्होंने 8.2 ओवर में 85 रन खर्च किए थे। वहां टीम इंडिया की हार के बाद उनकी काफी आलोचना हुई थी। ऐसे में इस मैच में उन्होंने तीन विकेट लेकर जबरदस्त वापसी की है। अब देखना ये होगा कि इस मैच में वह पांच विकेट हॉल ले पाते हैं या नहीं।

यह भी पढ़ें

IND vs SA: क्विंटन डी कॉक ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, टीम इंडिया के खिलाफ ये कमाल करने वाले बने पहले अफ्रीकी खिलाड़ी

IND vs SA: T20 सीरीज शुरू होने से पहले टीम को लगा तगड़ा झटका, पूरी सीरीज से 2 प्लेयर्स बाहर

Latest Cricket News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल

Advertisement

लाइव स्कोरकार्ड

Advertisement
Advertisement