भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेली जा रही 5 मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में टीम इंडिया की प्लेइंग 11 में बड़ा बदलाव देखने को मिला, जिसमें शुभमन गिल की जगह पर संजू सैमसन को शामिल किया गया है। सैमसन जिन्होंने अपना आखिरी इंटरनेशनल मैच 31 अक्टूबर 2025 को खेला था वह 49 दिनों के लंबे इंतजार के बाद प्लेइंग 11 में वापसी कर रहे हैं। वहीं गिल के ना खेलने के पीछे का कारण भी सामने आ गया है।
शुभमन गिल को लेकर बीसीसीआई ने दिया अपडेट
भारतीय टीम के साउथ अफ्रीका के खिलाफ पांचवें टी20 मैच में शुभमन गिल को बाहर करने के पीछे के कारण का खुलासा बीसीसीआई की तरफ से अहमदाबाद में खेले जा रहे मुकाबले में टॉस के बाद एक्स पर पोस्ट करते हुए कर दिया गया। बीसीसीआई की तरफ से दी गई जानकारी में उन्होंने बताया कि शुभमन गिल को 16 दिसंबर को लखनऊ में नेट प्रैक्टिस के दौरान बैटिंग करते समय दाहिने पैर में चोट लग गई थी। एक स्पेशलिस्ट से सलाह लेने और BCCI मेडिकल टीम से इलाज करवाने के बाद उनकी हालत में सुधार हो रहा है, लेकिन वह अहमदाबाद में होने वाले आखिरी टी20 मैच के लिए वह चयन के लिए उपलब्ध नहीं हैं।संजू सैमसन के पास बड़ा मौका
टीम इंडिया की प्लेइंग 11 में पिछले काफी समय से संजू सैमसन की वापसी को लेकर भारी मांग देखी जा रही थी, जिसके पीछे बड़ा कारण शुभमन गिल का बल्ले से बेहतर प्रदर्शन ना कर पाना भी था। वहीं सैमसन के लिए साउथ अफ्रीका के खिलाफ आखिरी टी20 मैच में मिले मौके को उन्हें पूरी तरह से फायदा उठाना होगा क्योंकि इससे उनके लिए टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए टीम इंडिया की स्क्वाड में अपनी जगह बनाने की मजबूत दावेदारी भी पेश कर पाएंगे। बता दें कि टीम इंडिया इस टी20 सीरीज में अभी 2-1 से आगे है ऐसे में वह आखिरी मुकाबले को जीतने की पूरी कोशिश करेगी। वहीं सैमसन के अलावा जसप्रीत बुमराह की भी आखिरी मुकाबले के लिए प्लेइंग 11 में वापसी हुई है।
ये भी पढ़ें
वैभव सूर्यवंशी के बल्ले ने अहम मैच में दिया दगा, केवल इतने रन बनाकर हो गए आउट
साउथ अफ्रीका के बाद किसके खिलाफ खेलेगा भारत, ये है टीम इंडिया का पूरा शेड्यूल