1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND vs SA: शार्दुल और विहारी एवं रहाणे में से किसी एक के चयन की संभावना

IND vs SA: शार्दुल और विहारी एवं रहाणे में से किसी एक के चयन की संभावना

 Edited By: India TV Sports Desk
 Published : Dec 20, 2021 05:32 pm IST,  Updated : Dec 20, 2021 06:18 pm IST

भारतीय टीम पिछले तीन दिनों से सेंचुरियन के सुपरस्पोर्ट पार्क में अभ्यास कर रही है और क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका ने मेहमानों को मैदान के मुख्य स्टेडियम पर अभ्यास करने का मौका दिया है।

IND vs SA: Toss up between Shardul Thakur and Hanuma Vihari...- India TV Hindi
IND vs SA: Toss up between Shardul Thakur and Hanuma Vihari or Ajinkya Rahane Image Source : TWITTER/@BCCI

26 दिसंबर से शुरू हो रही दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के शुरुआती मैच में यह देखना दिलचस्प होगा कि कप्तान विराट कोहली ऑलराउंडर शार्दुल ठाकुर सहित पांच तेज गेंदबाजों के साथ मैदान पर उतरेंगे या उछाल भरी पिचों को देखते हुए अजिंक्य रहाणे के रूप में अतिरिक्त बल्लेबाज को मौका दिया जायेगा।

बल्लेबाजी के विकल्प के लिए हनुमा विहारी भी मजबूत दावेदार होंगे, जो भारत की ए टीम के साथ दक्षिण अफ्रीका का हाल ही में दौरा कर चुके हैं।

भारतीय टीम पिछले तीन दिनों से सेंचुरियन के सुपरस्पोर्ट पार्क में अभ्यास कर रही है और क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका (सीएसए) ने मेहमानों को मैदान के मुख्य स्टेडियम पर अभ्यास करने का मौका दिया है। एसईएनए (दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रेलिया) देशों में टेस्ट मैच से पहले मुख्य विकेट पर अभ्यास का मौका मुश्किल से ही मिलता है।

बीसीसीआई डॉट टीवी द्वारा पोस्ट किए गए एक संक्षिप्त वीडियो में मुख्य कोच राहुल द्रविड़ ने मुख्य पिच पर अभ्यास से होने वाले फायदे का जिक्र किया था जबकि मध्यक्रम के बल्लेबाज श्रेयस अय्यर ने घसियाली पिच पर अभ्यास के बारे में बात की थी। रणनीतिक तौर पर कोहली को आक्रामक कप्तान माना जाता है और वह पांच गेंदबाजों के साथ टेस्ट मैचों में उतरना पसंद करते है।

वामहस्त रविन्द्र जडेजा सातवें क्रम में बल्लेबाजी का शानदार विकल्प देते हैं लेकिन उनकी गैरमौजूदगी में शार्दुल यह जिम्मेदारी उठा सकते हैं।

चयन समिति के पूर्व अध्यक्ष एमएसके प्रसाद ने कहा, "मुझे लगता है कि अगर टीम पांच गेंदबाजों के साथ उतरेगी तो शार्दुल सबसे अच्छा विकल्प है क्योंकि वह सातवें क्रम पर बल्लेबाजी का विकल्प भी देते हैं और हमारे पास रविचंद्रन अश्विन भी हैं।"

उन्होंने कहा, "टीम में चार गेंदबाजों की जगह लगभग तय है जिसमें जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, अश्विन और मोहम्मद सिराज का नाम आता है। मुझे नहीं लगता कि मौजूदा लय को देखते हुए में इशांत को सिराज की जगह तरजीह मिलेगी।"

सेंचुरियन एक ऐसी जगह है जो समुद्र तल से 1300 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। यहां गेंदबाज जल्दी थक सकते हैं और चार गेंदबाजों के मामले में उनके थकने की संभावना अधिक होगी। एक अतिरिक्त बल्लेबाज के मामले में विहारी के मुकाबले अनुभवी रहाणे की दावेदारी अधिक मजबूत होगी।

पाकिस्तान क्रिकेट के लिए आई बड़ी खुशखबरी, ये विदेशी टीम 5 महीने के भीतर करेगी 2 बार PAK का दौरा

विहारी भारत में खेली गयी न्यूजीलैंड टेस्ट सीरीज का हिस्सा नहीं थे। वह ए टीम के साथ ने दक्षिण अफ्रीका दौरे पर आये थे। उन्होंने दक्षिण अफ्रीका ए के खिलाफ तीन अर्धशतकीय पारियां खेली जिसमें क्रमश: 54, 72 नाबाद और 63 का स्कोर शामिल है। रहाणे को हालांकि अपनी योग्यता साबित करने के लिए एक और मौका मिल सकता है।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल