1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. विराट कोहली ने जब स्टुअर्ट ब्रॉड को किया कॉपी, कुछ इस तरह रहा इंग्लिश गेंदबाज का रिएक्शन

विराट कोहली ने जब स्टुअर्ट ब्रॉड को किया कॉपी, कुछ इस तरह रहा इंग्लिश गेंदबाज का रिएक्शन

 Written By: Rishikesh Singh
 Published : Dec 28, 2023 07:18 am IST,  Updated : Dec 28, 2023 07:18 am IST

IND vs SA: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेले जा रहे टेस्ट मैच के दौरान विराट कोहली द्वारा बेल्स चेंज वाले किस्से पर स्टुअर्ट ब्रॉड का रिएक्शन सामने आया है।

Virat Kohli- India TV Hindi
विराट कोहली और स्टुअर्ट ब्रॉड Image Source : GETTY

IND vs SA: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला खेला जा रहा है। इस मैच के दूसरे दिन टीम इंडिया 245 रन के स्कोर पर ऑलआउट हो गई। जिसके बाद साउथ अफ्रीका ने 11 रनों की लीड हासिल की। भारतीय टीम ने मैच में साउथ अफ्रीका को 256 रन के स्कोर पर 5 झटके दे दिए हैं। साउथ अफ्रीका की पारी के दौरान टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने कुछ ऐसा किया, जिसकी चर्चा सोशल मीडिया पर काफी तेज हो गई है। कोई इसे टोटका बता रहा है या कोई इसे गुड लक। विराट कोहली जब भी मैदान पर होते है, फैंस को फुल पैसा वसूल मैच देखने को मिलता है। इस मैच में भी विराट कोहली ने कुछ ऐसा ही किया है।

विराट कोहली ने किया ऐसा

साउछ अफ्रीका के खिलाफ मैच के दौरान टीम इंडिया को विकेट हासिल नहीं हो रहे थे। दूसरे विकेट के लिए अपना तीसरा टेस्ट मैच खेल रहे टोनी डी जोरजी ने डीन एल्गर के साथ मिलकर पहले सत्र का खेल खत्म होने के तक भारत को कोई और विकेट हासिल नहीं करने दिया। इसके बाद दूसरे सत्र में इस जोड़ी ने तेजी के साथ रन बनाने का सिलसिला शुरू किया और जल्द ही साउथ अफ्रीका का स्कोर 100 के पार पहुंच गया। इस दौरान विराट कोहली ने अचानक से 28वां ओवर शुरू होने से पहले एक स्टंप की बेल्स को एक दूसरे से बदल दिया। फिर क्या था, 28वें ओवर की छठी गेंद पर जसप्रीत बुमराह ने टोनी डी जोरजी का विकेट हासिल कर लिया, जो 62 गेंदों में 28 रन बनाकर पवेलियन लौटे।.

स्टुअर्ट ब्रॉड का रिएक्शन आया सामने

विराट कोहली द्वारा बदले गए बेल्स की चर्चा सोशल मीडिया पर तेज हो गई। मैच के दौरान कई बार विकेट न मिलने के कारण खिलाड़ी अलग-अलग टोटके का इस्तेमाल करते हैं। ऐसा ही कुछ इंग्लैंड के पूर्व तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड ने किया था। उन्होंने एशेज 2023 में ऐसा ही कुछ किया था, जिसके ठीक बाद अगली ही गेंद पर मार्नश लाबुशेन अपना विकेट दे बैठे। उस वक्त स्टुअर्ट ब्रॉड भी सोशल मीडिया पर जमकर चर्चा का विषय बने थे। अब स्टुअर्ट ब्रॉड ने विराट कोहली द्वारा किए गए बेल्स चेंज पर अपना रिएक्शन दिया है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा कि इससे सफलता हासिल हुई विराट कोहली।

यह भी पढ़ें

रोहित शर्मा की खराब कप्तानी पर भड़के रवि शास्त्री, बताया कहां हुई दूसरे दिन टीम इंडिया से चूक

भारत से वनडे सीरीज में टेस्ट मैच हार का बदला लेने उतरेगी ऑस्ट्रेलिया वुमेंस, कप्तान मूनी ने दिया बड़ा बयान

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल