IND vs SA 3rd T20I: भारतीय महिला टीम अभी साउथ अफ्रीका के दौरे पर है, जहां वह 5 मैचों की टी20 सीरीज मेजबान टीम के खिलाफ खेलने पहुंची है। इस टी20 सीरीज का तीसरा मुकाबला दोनों टीमों के बीच में जोहान्सबर्ग के वांडरर्स स्टेडियम में खेला गया, जिसे मेजबान अफ्रीका की टीम 9 विकेट से जीतने के साथ इस सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त लेने में कामयाब हो गई है। इस मैच में साउथ अफ्रीकी महिला टीम ने टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया था। टीम इंडिया ने इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर्स में 4 विकेट के नुकसान पर 192 रनों का स्कोर बनाया। भारतीय महिला टीम की तरफ से बल्लेबाजी शैफाली वर्मा ने 64 तो वहीं कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 66 रनों की बेहतरीन पारी खेली। अफ्रीका की तरफ से गेंदबाजी में म्लाबा ने 2 जबकि नादिन डी क्लर्क ने एक विकेट हासिल किया।
टारगेट का पीछा करने उतरी साउथ अफ्रीकी महिला टीम को उनकी कप्तान लौरा वोल्वाडर्ट और सुने लुस की ओपनिंग जोड़ी ने धमाकेदार शुरुआत देने के साथ इस मुकाबले को पूरी तरह से एकतरफा करने का काम किया। दोनों के बीच में पहले विकेट के लिए 183 रनों की बड़ी साझेदारी देखने को मिली। लौरा वोल्वाडर्ट ने इस मुकाबले में 53 गेंदों में 14 चौके और 5 छक्कों की मदद से 115 रनों की बेहतरीन पारी खेली। इसके अलावा सुने लुस ने 64 रनों की नाबाद पारी खेल। गेंदबाजी में टीम इंडिया की तरफ से सिर्फ श्रेयंका पाटिल एक विकेट लेने में कामयाब हो सकी। अब दोनों टीमों के बीच में इस सीरीज का चौथा मुकाबला 25 अप्रैल को खेला जाएगा।
यहां पर देखिए टी20 सीरीज के लिए दोनों टीमों का स्क्वाड
भारतीय महिला टीम - स्मृति मंधाना, शैफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, अनुष्का शर्मा, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष (विकेटकीपर), अरुंधति रेड्डी, श्रेयंका पाटिल, क्रांति गौड़, श्री चरणी, भारती फुलमाली, उमा छेत्री, काश्वी गौतम, रेणुका सिंह ठाकुर।
साउथ अफ्रीका महिला टीम - लौरा वोल्वार्ड्ट (कप्तान), सुने लुस, ताजमिन ब्रिट्स, एनेरी डर्कसेन, एनेके बॉश, क्लो ट्रायॉन, नादिन डी क्लर्क, सिनालो जाफ्ता (विकेटकीपर), अयाबोंगा खाका, तुमी सेखुखुने, नॉनकुलुलेको म्लाबा, अयांडा ह्लुबी, कायला रेनेके, टेबोगो माचेके, एलिज-मारी मार्क्स।