1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND vs WI Series : टीम इंडिया कब पहुंचेगी अहमदाबाद, जानिए पूरा शेड्यूल

IND vs WI Series : टीम इंडिया कब पहुंचेगी अहमदाबाद, जानिए पूरा शेड्यूल

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Jan 29, 2022 12:25 pm IST,  Updated : Jan 29, 2022 12:25 pm IST

भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन वन डे और तीन टी20 मैचों की सीरीज छह जनवरी से शुरू होनी है। वन डे सीरीज के सभी तीनों मैच अहमदाबाद में खेले जाएंगे।

Team India- India TV Hindi
Team India Image Source : GETTY IMAGES

IND vs WI Series Time Table : भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन वन डे और तीन टी20 मैचों की सीरीज छह जनवरी से शुरू होनी है। वन डे सीरीज के सभी तीनों मैच अहमदाबाद में खेले जाएंगे, वहीं टी20 सीरीज के तीनों मैच कोलकाता में होने हैं। इस बीच अभी तक कोई भी खिलाड़ी अभी तक अहमदाबाद नहीं पहुंचा है। अब पता चला है कि भारतीय खिलाड़ी एक फरवरी को अहमदाबाद पहुंचेंगे, लेकिन इसमें एक खिलाड़ी नहीं होगा, और वे हैं केएल राहुल। 

यह भी पढ़ें : IND vs WI ODI Series: विराट कोहली को चाहिए एक शतक, सचिन तेंदुलकर हो जाएंगे पीछे

सीरीज के लिए भारतीय टीम का तो ऐलान पहले ही कर दिया गया था, वहीं वेस्टइंडीज ने भी अपने खिलाड़ियों का ऐलान कर दिया है। बताया जा रहा है कि वेस्टइंडीज के खिलाड़ी दो फरवरी को अहमदाबाद पहुंचेंगे। केएल राहुल पहले वन डे के लिए टीम इंडिया के लिए उपलब्ध नहीं होंगे, लेकिन दूसरे वन डे से पहले वे भी अहमदाबाद पहुंच जाएंगे। भारतीय टीम एक फरवरी को अहमदाबाद पहुंचेंगी, उसके बाद सभी खिलाड़ी तीन दिन के लिए क्वारंटीन में चले जाएंगे और जब क्वारंटीन का वक्त पूरा होगा, उसके बाद प्रैक्टिस के लिए मैदान में उतरेंगे। 

यह भी पढ़ें : BBL Final 2022 : पर्थ स्कॉचर्स ने जीता बीबीएल का खिताब, सिडनी सिक्सर्स की हार

वन डे सीरीज का पूरा शेड्यूल

पहला वन डे मैच : 6 फरवरी : रविवार : अहमदाबाद

दूसरा वन डे मैच : 9 फरवरी : बुधवार : अहमदाबाद
तीसरा वन डे मैच : 11 फरवरी : शुक्रवार : अहमदाबाद

टी20 मैचों की सीरीज का पूरा शेड्यूल 
पहला टी20 मैच : 16 फरवरी : बुधवार : कोलकाता
दूसरा टी20 मैच : 18 फरवरी : शुक्रवार : कोलकाता
तीसरा टी20 मैच : 20 फरवरी : रविवार : कोलकाता

वन डे सीरीज के लिए ये है टीम इंडिया : रोहित शर्मा, केएल राहुल, रुतुराज गायकवाड़, शिखर धवन, विराट कोहली, सूर्य कुमार यादव, श्रेयस अय्यर, दीपक हुड्डा, रिषभ पंत, दीपक चाहर, शार्दुल ठाकुर, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, वॉशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध, आवेश खान।

टी20 सीरीज के ​लिए ये है टीम इंडिया : रो​हित शर्मा, केएल राहुल, ईशान किशन, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, सूर्य कुमार यादव, रिषभ पंत, वेंकटेश अय्यर, दीपक चाहर, शार्दुल ठाकुर, रवि ​बिश्नोई, अक्षर पटेल, युजवेंद्र चहल, वॉशिंगटन सुंदर, मोहम्मद सिराज, भुवनेश्वर कुमार, आवेश खान, हर्षल पटेल।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल