1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. टीम इंडिया के पास सीरीज क्लीन स्वीप करने का बड़ा मौका, जानें कब, कहां और कितने बजे से खेला जाएगा मैच

टीम इंडिया के पास सीरीज क्लीन स्वीप करने का बड़ा मौका, जानें कब, कहां और कितने बजे से खेला जाएगा मैच

 Written By: Mohid Khan
 Published : Jun 22, 2024 04:14 pm IST,  Updated : Jun 22, 2024 04:14 pm IST

IND W vs SA W: साउथ अफ्रीका और भारत की महिला टीमों के बीच 3 वनडे मैचों की सीरीज खेली जा रही है। इस सीरीज में भारतीय टीम फिलहाल 2-0 से आगे चल रही है। सीरीज का आखिरी मैच 23 जून को खेला जाएगा।

IND W vs SA W- India TV Hindi
टीम इंडिया के पास सीरीज क्लीन स्वीप करने का बड़ा मौका Image Source : PTI

Indian Women Team vs South Africa Women: साउथ अफ्रीका वुमेंस क्रिकेट टीम इस समय भारत के दौरे पर है। फिलहाल दोनों टीमों के बीच 3 वनडे मैचों की सीरीज खेली जा रही है। इस सीरीज में टीम इंडिया 2-0 की अजेय बढ़त बना चुकी है। पहले दो मैच में हर तरह की चुनौती का डटकर सामना करने वाली भारतीय महिला टीम साउथ अफ्रीका के खिलाफ रविवार को होने वाले तीसरे और आखिरी वनडे मैच को जीतकर सीरीज में क्लीन स्वीप करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी। 

टीम इंडिया की नजर क्लीन स्वीप पर  

भारत ने सीरीज का पहला मैच आसानी से जीता लेकिन दूसरे मैच में उसे कड़ा संघर्ष करना पड़ा। पहले मैच में भारतीय टीम ने पांच विकेट पर 99 रन के स्कोर से उबरकर 260 रन से अधिक का स्कोर बनाया था। भारतीय गेंदबाजों ने इसके बाद इस स्कोर का अच्छी तरह से बचाव किया। पिछले मैच में हालांकि लॉरा वोल्वार्ड्ट और मारिजान कैप ने शतक बनाकर भारतीय गेंदबाजों की नहीं चलने दी और आखिरी गेंद तक मैच को रोमांचक बनाए रखा। भारत के लिए सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने अब तक बेहतरीन प्रदर्शन किया है। उन्होंने पहले दो मैच में 117 और 136 रन बनाए और इस तरह से लगातार दो वनडे मैच में शतक बनाने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी बनीं। भारतीय उपकप्तान अपने इस रिकार्ड को और बेहतर करने में कोई कसर नहीं छोड़ेगी। दोनों टीमों के बीच सीरीज का आखिरी मैच बेंगलुरू में 23 जून को दोपहर 1.30 से शुरू होगा। 

प्लेइंग 11 में हो सकते हैं बदलाव 

भारत पहले ही सीरीज अपने नाम कर चुका है और ऐसे में टीम प्रबंधन गेंदबाज श्रेयंका पाटिल, सायका इशाक और शीर्ष क्रम की बल्लेबाज प्रिया पूनिया को मौका दे सकता है। जहां तक दक्षिण अफ्रीका का सवाल है तो वह इस मैच में जीत दर्ज करके आईसीसी महिला वनडे चैंपियनशिप के लिए कम से कम दो अंक हासिल करने की कोशिश करेगा जो अगले साल होने वाले वर्ल्ड कप में जगह बनाने के लिए महत्वपूर्ण हो सकते हैं। 

दोनों टीमों का स्क्वॉड

भारतीय टीम: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, दीप्ति शर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, रिचा घोष, उमा छेत्री, डायलन हेमलता, राधा यादव, आशा शोभना, श्रेयंका पाटिल, साइका इशाक, पूजा वस्त्राकर, रेणुका सिंह ठाकुर, अरुंधति रेड्डी, प्रिया पुनिया और शबनम शकील। 

साउथ अफ्रीका: लॉरा वोल्वार्ड्ट (कप्तान), एनेके बॉश, तजमिन ब्रिट्स, नादिन डी क्लर्क, एनेरी डर्कसेन, मिके डी रिडर, सिनालो जाफ्ता, मारिजाने काप, अयाबोंगा खाका, मसाबाता क्लास, सुने लुस, एलिज-मारी मार्ज, नॉनकुलुलेको म्लाबा, तुमी सेखुकुने, नोंडुमिसो शंगासे, डेल्मी टकर।

ये भी पढ़ें

IND vs BAN: एंटिगुआ में बल्लेबाज या गेंदबाज कौन दिखाएगा कमाल, जानें इस पिच रिपोर्ट से पूरी जानकारी

साउथ अफ्रीका टीम लगातार 6 जीत के बाद भी हो सकती सेमीफाइनल की रेस से बाहर, बन रहे साल 2007 वाले समीकरण

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल