1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND-W vs WI-W: टीम इंडिया ने रचा इतिहास, पहले वनडे में किया बड़ा कारनामा

IND-W vs WI-W: टीम इंडिया ने रचा इतिहास, पहले वनडे में किया बड़ा कारनामा

 Written By: Rishikesh Singh
 Published : Dec 22, 2024 08:07 pm IST,  Updated : Dec 23, 2024 12:01 am IST

IND-W vs WI-W: भारतीय महिला टीम ने वेस्टइंडीज के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करते हुए पहले वनडे मैच को 211 रनों से जीता है। इस मुकाबले में टीम इंडिया ने बड़ा रिकॉर्ड बनाया है।

IND-W vs WI-W- India TV Hindi
भारतीय महिला क्रिकेट टीम Image Source : BCCI WOMEN (X)

IND-W vs WI-W: भारत की महिला टीम और वेस्टइंडीज की महिला टीम के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है। टी20 सीरीज में 2-1 से मिली जीत के बाद भारतीय महिला टीम ने वनडे सीरीज की भी शुरुआत काफी शानदार अंदाज में की है। टीम इंडिया ने वनडे सीरीज के पहले मुकाबले को अपने नाम किया है। इस मुकाबले में मिली जीत के साथ ही उन्होंने एक रिकॉर्ड भी बना डाला। इस मैच को टीम इंडिया ने 211 रनों से जीता है। वनडे क्रिकेट में यह भारतीय टीम की दूसरी सबसे बड़ी जीत है। इससे पहले टीम इंडिया ने पाकिस्तान के खिलाफ 207 रनों से मैच जीता था। वहीं वनडे क्रिकेट में टीम इंडिया की सबसे बड़ी जीत आयरलैंड के खिलाफ है। उस मैच को भारतीय महिला टीम ने 249 रनों से जीता था।

कैसा रहा पहले वनडे मैच का हाल

भारत और वेस्टइंडीज की महिला टीम के बीच खेले गए इस मुकाबले के बारे में बात करें तो, इस मैच में वेस्टइंडीज की महिला टीम की कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज करने का फैसला लिया था। भारतीय महिला टीम ने उनके इस फैसले को गलत साबित किया और उन्होंने 50 ओवर में 9 विकेट खोकर 314 रन बना डालें। इस दौरान टीम इंडिया की स्टार बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने 91 रनों की शानदार पारी खेली। उनकी इस पारी के कारण टीम इंडिया ने यह विशाल स्कोर बनाया। इसके अलावा प्रतिका रावत ने 40 रन और हरलीन देओल ने 44 रनों की पारी खेली। आखिर में जेमिमा और रिचा घोष ने तेज बल्लेबाजी की और टीम इंडिया के लिए 300 रन के स्कोर को पार करने में अहम भूमिका निभाई।

रन चेज में फेल हुई वेस्टइंडीज की टीम

वेस्टइंडीज की टीम को इस मुकाबले में जीत के लिए 315 रनों का टारगेट दिया गया था। जिसे चेज करते हुए उनकी टीम 26.2 ओवर में 103 रन के स्कोर पर ऑलआउट हो गई। इस दौरान वेस्टइंडीज का कोई भी खिलाड़ी 25 रन के स्कोर को भी पार नहीं कर सका। भारतीय गेंदबाजों ने कमाल का प्रदर्शन किया। रेणुका सिंह ने इस मुकाबले में शानदार गेंदबाजी करते हुए 10 ओवर में सिर्फ 29 रन दिए और 5 विकेट झटके। उनके अलावा प्रिया मिश्रा ने इस मैच दो विकेट झटका। वहीं तितास साधु और दीप्ति शर्मा ने एक-एक विकेट झटका।

यह भी पढ़ें

IND vs AUS: रोहित शर्मा के फैसले पर पूर्व सेलेक्टर ने उठाए सवाल, दे डाली ये खास सलाह

IND-W vs WI-W: स्मृति मंधाना शतक से चूकीं, फिर भी बना डाला वर्ल्ड रिकॉर्ड

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल