वर्ल्ड क्रिकेट के अद्भुत और अविश्वसनीय रिकॉर्ड्स पर नजर डाले तो उसमें एक से एक ऐसे शानदार रिकॉर्ड देखने को मिलेंगे जिनकी पहले किसी ने ना तो बनने की कल्पना की थी तो वहीं जब ये कीर्तिमान बन गए तो अब टूटने की उम्मीद काफी कम दिखाई देती है। अभी तक वर्ल्ड क्रिकेट में कई टीमों का दबदबा देखने को मिला है, जिसमें भारत, ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और वेस्टइंडीज का नाम प्रमुख है। वहीं टी20 फॉर्मेट आने के बाद से क्रिकेट खेलने वाले देशों की संख्या में भी काफी तेजी से इजाफा देखने को मिला है। इसी में हम आपको भारतीय टीम के नाम दर्ज एक ऐसा रिकॉर्ड बताने जा रहे हैं जिसका टूटना लगभग नामुमकिन है। टीम इंडिया के नाम ये अद्भुत रिकॉर्ड वर्ल्ड कप के इतिहास से जुड़ा हुआ है।
टीम इंडिया ने जीते हैं तीन अलग-अलग ओवर्स फॉर्मेट में वर्ल्ड कप
लिमिटेड ओवर्स फॉर्मेट की जब शुरुआत हुई थी तो उसमें साल 1975 में पहला वर्ल्ड कप 60 ओवर्स का खेला गया था तो वहीं इसके बाद 1979 और 1983 का वनडे वर्ल्ड कप भी 60 ओवर्स फॉर्मेट में ही हुआ था। इसमें पहले दो वर्ल्ड कप जहां वेस्टइंडीज की टीम ने अपने नाम किए थे तो वहीं साल 1983 में कपिल देव की कप्तानी में भारतीय टीम ने फाइनल मुकाबले में वेस्टइंडीज को मात देने के साथ वर्ल्ड कप का पहला खिताब जीता था।
इसके बाद वनडे फॉर्मेट में बदलाव किया गया जिसमें मुकाबले 50-50 ओवर्स के खेले जाने लगे। वहीं साल 2007 में लिमिटेड ओवर्स फॉर्मेट का एक और छोटा स्वरूप टी20 वर्ल्ड कप खेला गया जिसको टीम इंडिया ने एमएस धोनी की कप्तानी में अपने नाम किया था। इसके फाइनल मैच में भारतीय टीम का सामना पाकिस्तान से था और उसमें वह जीत दर्ज करने में कामयाब रहे।
साल 2011 में भारतीय टीम ने एमएस धोनी की कप्तानी में वनडे वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले में श्रीलंका को मात देते हुए जहां 28 साल के लंबे इंतजार के बाद वनडे में अपना दूसरा वर्ल्ड कप का खिताब जीता तो वहीं उसी के साथ टीम इंडिया के नाम एक अद्भुत रिकॉर्ड भी दर्ज हो गया। वर्ल्ड क्रिकेट में भारत अभी तक की अकेली ऐसी टीम है जिसने तीन-तीन अलग-अलग ओवर्स फॉर्मेट यानी 60, 50 और 20 ओवर्स के वर्ल्ड कप को अपने नाम किया है।
सिर्फ वेस्टइंडीज के पास है इस रिकॉर्ड की बराबरी करने का मौका
भारतीय टीम का ये अद्भुत रिकॉर्ड टूटना तो नामुमकिन है लेकिन इसकी बराबरी करने का मौका सिर्फ वेस्टइंडीज के पास है, जिन्होंने 60 ओवर्स फॉर्मेट में जहां अब तक कुल 2 वर्ल्ड खिताब अपने नाम किए हैं तो वहीं टी20 में वह वर्ल्ड कप जीतने में कामयाब रहे हैं। लेकिन विंडीज टीम अब तक वनडे में 50 ओवर्स फॉर्मेट का वर्ल्ड कप जीतने में सफल नहीं हो सकी है।
ये भी पढ़ें
मोहम्मद रिजवान की हुई छुट्टी, वनडे सीरीज के लिए हुआ टीम का ऐलान, इन 3 नए प्लेयर्स को मिला मौका