भारत ने आईसीसी अंडर-19 विश्व कप 2022 के 15वें मैच में आयरलैंड पर 174 रनों से जीत दर्ज कर टूर्नामेंट के सूपर लीग क्वार्टर फाइनल में अपनी जगह बना ली है। 308 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी आयरलैंड की पूरी टीम 133 रनों पर ही ढेर हो गई। भारत की ओर से कौशल तांबे, अनीवेश गौतम और गर्व सांगवान ने 2-2 विकेट लिए। इससे पहले भारत ने बल्लेबाजी करते हुए आयरलैंड के सामने 308 रनों का लक्ष्य रखा है। रघुवंशी (79) और हरनूर (88) ने भारत को सधी हुई शुरुआत देते हुए पहले विकेट के लिए 164 रन जोड़े थे। दोनों सलामी बल्लेबाजों के आउट होने के बाद कप्तान निशांत (36) और राज बावा (42) ने अर्धशतकीय साझेदारी कर टीम को संभाला था। अंत में राजवर्धन हैंगरगेकर ने 17 गेंदों पर 1 चौका और 5 गगनचुंबी छक्कों की मदद से 39 रन की नाबाद पारी खेल टीम को 300 के पार पहुंचाने में मदद की। भारत का अगला मुकाबला युगांडा से 22 जनवरी को है।
दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन-
भारत अंडर-19 (प्लेइंग इलेवन): अंगक्रिश रघुवंशी, हरनूर सिंह, राज बावा, निशांत सिंधु (कप्तान), कौशल तांबे, दिनेश बाना (विकेटकीपर), गर्व सांगवान, विक्की ओस्तवाल, अनीश्वर गौतम, राजवर्धन हैंगरगेकर, रवि कुमारआयरलैंड U19 (प्लेइंग इलेवन): लियाम डोहर्टी, डेविड विंसेंट, जैक डिक्सन, जोशुआ कॉक्स (w), टिम टेक्टर (c), फिलिपस ले रॉक्स, स्कॉट मैकबेथ, नाथन मैकगायर, मैथ्यू हम्फ्रीज़, जेमी फोर्ब्स, मुज़मिल शेरज़ाद