1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND vs ENG: लॉर्ड्स टेस्ट में बारिश बनेगी विलेन, जानें कैसा रहेगा पहले दिन का मौसम?

IND vs ENG: लॉर्ड्स टेस्ट में बारिश बनेगी विलेन, जानें कैसा रहेगा पहले दिन का मौसम?

 Written By: Hitesh Jha
 Published : Jul 10, 2025 06:31 am IST,  Updated : Jul 10, 2025 06:31 am IST

इंग्लैंड और भारत के बीच टेस्ट सीरीज का तीसरा मुकाबला लॉर्ड्स में आज से शुरू होने वाला है। पहले दिन वहां का मौसम कैसा रहने वाला है, इसकी जानकारी यहां दी गई है।

Lords Test Weather- India TV Hindi
लॉर्ड्स टेस्ट पहले दिन का मौसम Image Source : GETTY

IND vs ENG Lords Test Day 1 Weather: लॉर्ड्स में आज से भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज का तीसरा मैच शुरू होने वाला है। इससे पहले एजबेस्टन में खेले गए टेस्ट मैच में टीम इंडिया ने 336 रनों से जीत दर्ज की थी। अब फैंस की नजरें इस मुकाबले पर टिकी हुई हैं। यह मुकाबला भारतीय समयनुसार दोपहर के 3:30 बजे शुरू होगा। इस मैच के शुरू होने से पहले हम आपको बताएंगे कि लॉर्ड्स टेस्ट मैच के पहले दिन वहां का मौसम कैसा रहने वाला है।

IND vs ENG: लॉर्ड्स टेस्ट मैच पहले दिन का मौसम का हाल

एक्यूवेदर की रिपोर्ट के मुताबिक, लॉर्ड्स में पहला दिन ज्यादातर मौसम साफ रहने वाला है। इस दिन अधिकतम तापमान 30 और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीदें हैं। हवा कि गति 10 किलोमीटर प्रतिघंटा रहने की संभावना जताई जा रही है और आर्द्रता लगभग 84 फीसदी रहेगी। ऐसे में उम्मीद यही है कि फैंस को पहले दिन पूरे 90 ओवर का खेल देखने को मिलेगा। इस मैदान पर टॉस की भूमिका काफी अहम होती है। अब देखना ये होगा कि जो भी कप्तान यहां टॉस जीतेगा वो पहले क्या करने का फैसला करता है।

IND vs ENG: कैसा रहेगा लॉर्ड्स की पिच का मिजाज?

तीसरे टेस्ट मैच से पहले पहले लॉर्ड्स की पिच की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थी। उन तस्वीरों को देखकर ऐसा लग रहा था कि यहां कि पिच पूरी तरह से हरी-भरी दिख रही थी। यहां कि पिच पर शुरुआत में तेज गेंदबाजों को मदद मिलती है, लेकिन बाद में अगर यहां धूप अच्छी हो तो पिच पूरी तरह से बैटिंग के अनुकूल हो जाती है। यहां बल्लेबाजों को शुरुआत में काफी संभलकर बैटिंग करनी होगी। अगर बल्लेबाज यहां पर पारी की शुरुआत में क्रीज पर थोड़ा समय बिताते हैं तो फिर उनके लिए रन बनाना थोड़ा आसान हो जाता है। वहीं गेंदबाज शुरुआती मदद का पूरा फायदा उठा सकते हैं।

यह भी पढ़ें

लॉर्ड्स टेस्ट में कैसी होगी टीम इंडिया की प्लेइंग XI, पंत का जवाब सुनकर इंग्लैंड खेमे में मचेगी खलबली

कपिल देव-धोनी समेत इन कप्तानों ने लॉर्ड्स में लहराया है परचम, क्या इस बार लगेगा जीत का चौका?

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल