भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का तीसरा मुकाबला 10 जुलाई से लॉर्ड्स में खेला जाएगा। दोनों ही टीमें इस मैच के लिए जमकर तैयारियां कर रही हैं। हाल ही में सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच एजबेस्टन में खेला गया था, जहां टीम इंडिया ने 336 रनों से जीत दर्ज की थी। यह सीरीज फिलहाल एक-एक की बराबरी पर है। फैंस अब लॉर्ड्स टेस्ट मैच का बेसब्री के साथ इंतजार कर रहे हैं। टीम इंडिया के पास इस मैच को जीतकर लॉर्ड्स में जीत का चौका लगाने का मौका होगा।
इन तीन भारतीय कप्तानी ने लॉर्ड्स में जीता है टेस्ट मैच
भारतीय टीम ने लॉर्ड्स के मैदान पर अब तक 19 मैच खेले हैं, जिसमें से उन्हें तीन में जीत मिली है और 12 में हार का सामना करना पड़ा है। इस मैदान पर टीम इंडिया ने आखिरी मुकाबला साल 2021 में खेला था, जहां भारतीय टीम को जीत नसीब हुई थी। इस मैदान पर भारत ने अब तक तीन मैच जीते हैं। पहली जीत उन्होंने कपिल देव की कप्तानी में 1986 में दर्ज की थी। उस मैच में भारत ने 134 रनों के टारगेट को चेज करते हुए 5 विकेट से जीत हासिल की थी।
लॉर्ड्स में टेस्ट क्रिकेट में भारत का प्रदर्शन
- खेले गए मैच: 19
- जीते गए मैच: 3
- हारे गए मैच: 12
- ड्रॉ हुए मैच: 4
भारत ने इस मैदान पर दूसरी जीत साल 2018 में एमएस धोनी की कप्तानी में दर्ज की थी। उस मैच में भारत ने इंग्लैंड को 95 रनों से हराया था। वहीं तीसरी जीत टीम इंडिया ने विराट की कप्तानी में साल 2021 में दर्ज की थी। वहां इंग्लैंड को 151 रन से हार का सामना करना पड़ा था। अब अगर शुभमन गिल 10 जुलाई से शुरू हो रहे टेस्ट मैच में जीत दर्ज करने में कामयाब रहते हैं तो वह इस मैदान पर टेस्ट मैच जीतने वाले चौथे भारतीय कप्तान बन जाएंगे। कपिल देव, एमएस धोनी और विराट कोहली जैसे दिग्गजों की लिस्ट में उनका नाम शामिल हो जाएगा।
यह भी पढ़ें
श्रीलंका को लगा बड़ा झटका, स्टार स्पिनर T20I सीरीज से हुआ बाहर
IND vs ENG: कितने बजे शुरू होगा भारत बनाम इंग्लैंड तीसरा टेस्ट, नोट कर लीजिए पूरी टाइमिंग