भारत और नीदरलैंड्स की टीमें आईसीसी टी20 विश्व कप में आमने सामने आने वाली हैं। ये मैच अब करीब है। भारत और नीदरलैंड्स का ये इस साल के विश्व कप का आखिरी लीग मैच होगा। मैच कितने बजे से खेला जाएगा। ये जान लीजिए, ताकि आपसे कहीं मुकाबला छूट ना जाए। साथ ही ये भी जान लीजिए कि इस मैच को कहां खेला जाएगा।
आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 के अगले मैच के लिए टीम इंडिया तैयार है। भारतीय टीम सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में पहले ही तीन मैच जीतकर सुपर 8 में अपनी जगह पक्की कर चुकी है। अब उसकी कोशिश होगी कि एक और मैच जीतकर इस सिलसिले को आगे बढ़ाया जाए। वैसे भारत का मुकाबला इस टीम से ज्यादा नहीं हुआ है। इससे पहले दोनों टीमें केवल एक ही बार आमने सामने आई हैं। साल 2022 के टी20 विश्व कप में भारत और नीदरलैंड्स के बीच सिडनी में मुकाबला खेला गया था, तब भारत ने उसे 56 रनों से पीटा था, उसके बाद अब मैच होने जा रहा है।
भारत बनाम नीदरलैंड्स मुकाबला 18 फरवरी यानी बुधवार को खेला जाएगा। ये मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होगा, जो दुनिया का सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम है। आपको बता दें कि मैच शाम को सात बजे ही शुरू होगा, इसमें कोई भी बदलाव नहीं है। इससे आधे घंटे पहले यानी साढ़े छह बजे टॉस होगा। अगर पूरे 40 ओवर का मुकाबला हुआ तो ये रात साढ़े दस बजे तक चलेगा। अगर जल्दी पूरे ओवर नहीं हुए तो कभी भी खत्म हो सकता है।
इस मुकाबले को टीवी और मोबाइल पर लाइव देखने की बात की जाए तो ये भी स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर दिखाया जाएगा। अगर आप टीवी पर मैच देखना चाहते हैं तो उसके लि आपको स्टार स्पोर्ट्स पर जाना होगा, जहां आप अपनी भाषा चुनकर मैच देख सकते हैं। इसके साथ ही अगर आप मोबाइल पर मैच देखना चाहते हैं तो उसके लिए आपको जियो हॉट स्टार पर जाना होगा। स्मार्ट टीवी पर मैच देखने के लिए भी जियो हॉट स्टार पर जाना होगा। अगर आपके पास डीडी फ्री डिश का कनेक्शन है तो आप डीडी स्पोर्ट्स पर भी बिल्कुल फ्री में लाइव मैच का आनंद ले सकते हैं।
भारतीय टीम: ईशान किशन (विकेट कीपर), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, संजू सैमसन, मोहम्मद सिराज, वाशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह।
नीदरलैंड्स की टीम: माइकल लेविट, मैक्स ओ'डॉड, बास डी लीडे, कॉलिन एकरमैन, स्कॉट एडवर्ड्स (विकेट कीपर/कप्तान), जैक लायन-कैशेट, रोएलोफ वैन डेर मर्व, लोगन वैन बीक, आर्यन दत्त, काइल क्लेन, फ्रेड क्लासेन, नोआ क्रोस, साकिब ज़ुल्फ़िकार, पॉल वैन मीकेरेन, टिम वैन डेर गुगटेन।
यह भी पढ़ें
पाकिस्तान पर मंडरा रहे संकट के बादल, सुपर 8 का ये बन रहा है सिनेरिया और समीकरण
संपादक की पसंद