IND vs WI Live Streaming: T20 वर्ल्ड कप 2026 का वर्चुअल क्वार्टर फाइनल आज (01 मार्च) भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेला जाएगा। ये मुकाबला कोलकाता के ऐतिहासिक ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैच को जीतने वाली टीम इस वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में पहुंचने में कामयाब रहेगी। दोनों ही टीमों के पास इस वक्त पॉइंट्स टेबल में दो-दो अंक हैं। ऐसे में उन दोनों टीमों के पास इस मैच को जीतकर सेमीफाइनल में पहुंचने का मौका होगा। इस वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका पहले ही अपनी जगह पक्की कर चुके हैं।
भारत और वेस्टइंडीज के बीच मैच कितने बजे शुरू होगा?
भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेले जाने वाले मैच की बात करें तो ये मुकाबला भारतीय समयनुसार शाम 7 बजे शुरू होगा। वहीं मैच शुरू होने से आधे घंटे पहले दोनों टीमों के कप्तान टॉस के लिए मैदान पर होंगे। शाम 6:30 बजे दोनों टीमों के कप्तान टॉस के लिए आएंगे। इस मैच में भी टीम इंडिया की कप्तानी सूर्यकुमार यादव ही करेंगे वहीं वेस्टइंडीज की टीम शाई होप की कप्तानी में खेलेगी। दोनों ही टीमों ने इस वर्ल्ड कप में अभी तक जबरदस्त प्रदर्शन किया है। अब देखना ये होगा कि इस मुकाबले में दोनों टीमों का प्रदर्शन कैसा रहता है।
कब और कहां देख पाएंगे भारत बनाम वेस्टइंडीज मैच की लाइव स्ट्रीमिंग?
अब हम इंडिया वर्सेस वेस्टइंडीज के बीच खेले जाने वाले मैच की लाइव स्ट्रीमिंग और लाइव टेलीकास्ट को लेकर बात करें तो दोनों टीमों के बीच खेले जाने वाले इस अहम सुपर-8 मुकाबले का लाइव प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा। आप स्टार स्पोर्ट्स के नेटवर्क पर इस मैच का लाइव प्रसारण देख सकते हैं। स्टार स्पोर्ट्स के विभिन्न चैनल्स पर इस मैच का लाइव टेलीकास्ट किया जाएगा। हालांकि आपको इन चैनल्स पर मैच देखने के लिए आपको जेब से पैसे खर्च करने होंगे क्योंकि ये सभी पेड चैनल्स हैं। वहीं इस मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग जियो हॉटस्टार ऐप पर ही होगी।
IND vs WI: फ्री में कैसे देख सकते हैं सुपर-8 का ये अहम मुकाबला?
बता दें कि अगर आपके स्मार्टफोन में जियो हॉटस्टार का ऐप है तो आप अपना मोबाइल डाटा खर्च करके स्मार्टफोन पर इस मुकाबले की स्ट्रीमिंग फ्री में देख सकते हैं। इसके अलावा आप टीवी पर फ्री में इस मुकाबले का लाइव प्रसारण डीडी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर भी देख सकते हैं। इसके लिए आपके घर में फ्री डिश टीवी का कनेक्शन होना चाहिए। फ्री डिश कनेकशन के साथ आप डीडी स्पोर्ट्स चैनल पर फ्री में इस मैच का आनंद उठा सकते हैं। डीडी स्पोर्ट्स पर इस मैच का लाइव प्रसारण किया जाएगा। वहीं इस मैच से जुड़ी हर अपडेट आपको इंडिया टीवी की साइट पर मिलती रहेगी।
यह भी पढ़ें
IND vs WI Pitch Report: ईडन गार्डन में बरसेंगे रन या गेंदबाज बरपाएंगे कहर, कैसा रहेगा पिच का मिजाज
IND vs WI: भारत के सामने वेस्टइंडीज की कड़ी चुनौती, क्या कोलकाता में बारिश बनेगी विलेन?