1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. T20 World Cup 2024: न्यूजीलैंड से बचकर रहे टीम इंडिया, टी20 में बेहद खराब है हमारा रिकॉर्ड

T20 World Cup 2024: न्यूजीलैंड से बचकर रहे टीम इंडिया, टी20 में बेहद खराब है हमारा रिकॉर्ड

 Written By: Rishikesh Singh
 Published : Oct 03, 2024 08:38 pm IST,  Updated : Oct 04, 2024 05:04 pm IST

Women T20 World Cup 2024: भारत और न्यूजीलैंड के बीच महिला टी20 वर्ल्ड कप का मैच 04 अक्टूबर को खेला जाएगा। इस मुकाबले का आयोजन दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में किया जाएगा।

INDW vs NZW- India TV Hindi
भारत बनाम न्यूजीलैंड Image Source : GETTY

T20 वर्ल्ड कप में भारत और न्यूजीलैंड की टीम आमने-सामने है। टी20 वर्ल्ड कप 2024 में भारत और न्यूजीलैंड दोनों ही टीमों का यह पहला मैच होने जा रहा है। यह मैच शुक्रवार 04 अक्टूबर को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। भारतीय टीम इस मुकाबले से पहले कमाल के फॉर्म में नजर आ रही है। टीम इंडिया इस मैच के लिए पूरी तरह से तैयार है। उन्होंने वर्ल्ड कप शुरू होने से पहले अपने दोनों वॉर्मअप मैचों को जीता है। वहीं न्यूजीलैंड की टीम कुछ खास फॉर्म में नहीं है। उन्हें हाल ही में ऑस्ट्रेलिया की महिला टीम ने क्लीन स्वीप किया है। भारत और न्यूजीलैंड के टीम साल 2009 से टी20 मैच खेल रही है। ऐसे में आइए दोनों टीमों के हेड टू हेड के आंकड़े पर एक नजर डालते हैं।

टी20 में भारत और न्यूजीलैंड के हेड टू हेड के आंकड़े

भारत और न्यूजीलैंड के बीच अब तक कुल 13 टी20 मैच खेले जा चुके हैं। जहां न्यूजीलैंड की टीम का पलड़ा पूरी तरह से भारी नजर आ रहा है। न्यूजीलैंड ने इन 13 टी20 मैचों में से 9 में जीत हासिल की है। वहीं भारतीय टीम ने सिर्फ 4 मैच अपने नाम किए हैं। भारत और न्यूजीलैंड की महिला टीम ने आखिरी बार साल 2022 में टी20 मैच खेला था। वहां न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया को 18 रनों से मैच हराया था। हालांकि टीम इंडिया उस वक्त के बाद से काफी बदल सी गई और काफी उम्मीद है कि भारतीय टीम न्यूजीलैंड को हरा भी दे। हालांकि टीम इंडिया न्यूजीलैंड को हलके में लेने की भूल नहीं करेगी।

इन टीमों से होगा भारत का मैच

टीम इंडिया महिला टी20 वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड के अलावा पाकिस्तान, श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया से भिड़ेगी। पाकिस्तान के खिलाफ टीम इंडिया का मैच 06 अक्टूबर को खेला जाएगा। वहीं श्रीलंका से टीम इंडिया 09 अक्टूबर को मैच खेलेगी। इसके अलावा भारतीय टीम लीग स्टेज में अपना आखिरी मैच ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 13 अक्टूबर को खेलेगी। बता दें कि ग्रुप स्टेज में टॉप 2 में रहने वाली टीम ही सेमीफाइनल में पहुंचेगी। 

महिला टी20 वर्ल्ड कप के लिए दोनों टीमों का स्क्वाड

भारत: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना, शैफाली वर्मा, दीप्ति शर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, ऋचा घोष, यास्तिका भाटिया, पूजा वस्त्राकर, अरुंधति रेड्डी, रेणुका सिंह ठाकुर, दयालन हेमलता, आशा शोभना, राधा यादव, श्रेयंका पाटिल, सजना सजीवन

न्यूजीलैंड: सोफी डिवाइन (कप्तान), सूजी बेट्स, ईडन कार्सन, इजी गेज, मैडी ग्रीन, ब्रुक हॉलिडे, फ्रान जोनास, लेघ कास्पेरेक, मेली केर, जेस केर, रोजमेरी मैयर, मौली पेनफोल्ड, जॉर्जिया प्लिमर, हन्ना रोवे, ली ताहुहु

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल