1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND vs PAK: दुबई के मैदान पर अजेय है भारतीय टीम, पाकिस्तान को इतने ODI मैचों में दे चुकी पटखनी

IND vs PAK: दुबई के मैदान पर अजेय है भारतीय टीम, पाकिस्तान को इतने ODI मैचों में दे चुकी पटखनी

 Published : Feb 21, 2025 04:26 pm IST,  Updated : Feb 22, 2025 12:53 am IST

IND vs PAK: भारत और पाकिस्तान के बीच चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में होने वाले मैच पर सभी फैंस की निगाहें टिकी हुई हैं। ये महामुकाबला 23 फरवरी को खेला जाएगा।

बाबर आजम और रोहित शर्मा- India TV Hindi
बाबर आजम और रोहित शर्मा Image Source : GETTY

India vs Pakistan ICC Champions Trophy 2025: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 टूर्नामेंट बहुत ही शानदार अंदाज में खेला जा रहा है। फैंस को रोज ही रोमांचक मुकाबले देखने को मिल रहे हैं। भारतीय टीम ने बांग्लादेश के खिलाफ 6 विकेट से जीत दर्ज की थी। अब टीम इंडिया का सामना चिर प्रतिद्वंदी पाकिस्तान से 23 फरवरी को दुबई के मैदान पर होगा। इस ग्राउंड पर टीम इंडिया का रिकॉर्ड शानदार है और उसने यहां पर बांग्लादेश, पाकिस्तान, हांग कांग और अफगानिस्तान के खिलाफ मैच खेले हैं। 

दुबई के मैदान पर अजेय है टीम इंडिया

दुबई के मैदान पर भारतीय टीम ने अभी तक कुल 7 वनडे मुकाबले खेले हैं, जिसमें से 6 में जीत हासिल की है और एक मैच टाई रहा है। इस ग्राउंड पर टीम इंडिया को वनडे क्रिकेट में हार नहीं मिली है और भारत ने यहां जितनी भी टीमों से वनडे मैच खेले हैं, सभी को पटखनी दी है। 

दुबई में पाकिस्तान के खिलाफ भारत ने खेले हैं दो वनडे मैच

पाकिस्तान के खिलाफ भारत ने दुबई के मैदान पर दो वनडे मैच खेले हैं और दोनों में जीत हासिल की है। दोनों टीमों के बीच ये मैच वनडे एशिया कप 2018 में खेले गए थे। तब एक मैच में भारत ने 8 विकेट से और एक मैच में 9 विकेट से जीत दर्ज की थी। अब 7 साल बाद दोनों टीमें एक बार फिर दुबई के मैदान पर वनडे मैच खेलेंगी। 

पाकिस्तानी टीम को शुरुआती मैच में ही मिली हार

भारत और पाकिस्तान दोनों टीमों के पास स्टार प्लेयर्स की फौज हैं, जो चंद गेंदों में ही मैच का रुख बदल सकते हैं। भारत और पाकिस्तान के बीच जब भी मैच होता है, तो दोनों देश के फैंस बहुत ही ज्यादा उत्साहित होते हैं। चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में पाकिस्तानी टीम की शुरुआत बहुत ही खराब रही। जब उसे पहले ही मैच में न्यूजीलैंड के खिलाफ 60 रनों से हार का सामना करना पड़ा। दूसरी तरफ भारतीय टीम ने पहले ही मैच में बांग्लादेश के खिलाफ 6 विकेट से जीत दर्ज की थी। 

यह भी पढ़ें: 

ऐसा कैच कि अंपायर भी हो गए कंफ्यूज, इस मैच दिखा अनोखा नजारा, देखें VIDEO

AUS vs ENG: वनडे फॉर्मेट में कैसा है दोनों टीमों का हेड टू हेड रिकॉर्ड, किसका पलड़ा है भारी

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल