India vs England 5th Test: भारत और इंग्लैंड के बीच पांचवां टेस्ट मैच केनिंग्टन के ओवल के मैदान पर खेला जा रहा है। इस मैच में इंग्लैंड के कप्तान ओली पोप ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने प्लेइंग इलेवन में कई बदलाव किए हैं। ताकी सीरीज में बराबरी हासिल की जा सके।
कप्तान शुभमन गिल ने कही ये बात
कप्तान शुभमन गिल ने टॉस के समय कहा है कि हमें टॉस हारने से कोई फर्क नहीं पड़ता है। बशर्ते हम मैच जीते। आसमान में बादल छाए हुए थे। गेंदबाजों के लिए यह अच्छी पिच होनी चाहिए। हमने बदलाव किए हैं। ध्रुव जुरेल, करुण नायर और प्रसिद्ध कृष्णा को शामिल किया गया है। खिलाड़ी एक आखिरी प्रयास की तलाश में हैं और अपना पूरा जोर लगा देंगे।
ऋषभ पंत के चोटिल होने के बाद ध्रुव जुरेल को मौका मिला है। शार्दुल ठाकुर की जगह करुण नायर को, जसप्रीत बुमराह की जगह प्रसिद्ध कृष्णा को शामिल किया गया है। अंशुल कम्बोज को बाहर का रास्ता दिखाया गया है। उनकी जगह आकाश दीप को जगह मिली है।
भारत के पास सीरीज बराबर करने का मौका
इंग्लैंड की टीम ने पहला मुकाबला 5 विकेट से अपने नाम किया था। इसके बाद दूसरे मैच में भारतीय टीम ने वापसी की और मैच 336 रनों से जीत लिया। फिर तीसरे टेस्ट मैच में भारतीय टीम जीतते-जीतते हार गई और उसे 22 रनों से शिकस्त झेलनी पड़ी। इसके बाद चौथा टेस्ट मैच ड्रॉ रहा है। अभी टीम इंडिया 1-2 से पीछे है। अब अगर भारतीय टीम पांचवां टेस्ट मैच जीत जाती है, तो वह सीरीज 2-2 से बराबर कर लेगी।
ओवल के मैदान पर भारत ने जीते हैं सिर्फ दो टेस्ट मैच
केनिंग्टन ओवल के मैदान पर भारतीय टीम ने अभी तक कुल 15 मुकाबले खेले हैं, जिसमें से सिर्फ दो में ही जीत हासिल की है और 6 में हार मिली है। जबकि 7 मैच ड्रॉ रहे हैं। भारतीय टीम ओवल के मैदान पर अभी तक विराट कोहली और अजीत वाडेकर की कप्तानी में ही जीत पाई है।
भारत और इंग्लैंड दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन:
इंग्लैंड: जैक क्रॉली, बेन डकेट, ओली पोप (कप्तान), जो रूट, हैरी ब्रुक, जैकब बेथेल, जेमी स्मिथ (विकेटकीपर), क्रिस वोक्स, गस एटकिंसन, जेमी ओवरटन, जोश टंग
भारत: यशस्वी जयसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), करुण नायर, रवींद्र जडेजा, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, आकाश दीप, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज
यह भी पढ़ें:
अब इस खिलाड़ी को मिलेगा एक और चांस, नहीं चला तो समझो गए काम से
न्यूजीलैंड के मैट हेनरी ने बरपाया कहर, 6 विकेट लेकर तोड़ी बैटिंग ऑर्डर की कमर; इसे छोड़ा पीछे