1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. WTC 2025-27 में भारतीय टीम की बची हुई हैं 3 सीरीज, इन देशों से खेलने होंगे मुकाबले

WTC 2025-27 में भारतीय टीम की बची हुई हैं 3 सीरीज, इन देशों से खेलने होंगे मुकाबले

 Written By: Govind Singh
 Published : Jan 08, 2026 03:56 pm IST,  Updated : Jan 08, 2026 03:56 pm IST

भारतीय टीम को साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में घर पर 0-2 से करारी शिकस्त झेलनी पड़ी थी, लेकिन टीम इंडिया की WTC फाइनल में पहुंचने की उम्मीद अभी भी जिंदा है और उसकी तीन सीरीज भी बची हुई हैं।

Indian cricket team- India TV Hindi
भारतीय क्रिकेट टीम Image Source : PTI

आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के एक चक्र में हर टीम 6 सीरीज खेलती है और आखिर में प्वाइंट्स टेबल में टॉप पर रहने वाली दो टीमों के बीच फाइनल मुकाबला खेला जाता है। WTC 2025-27 में भारतीय टीम की हालत ज्यादा अच्छी नहीं रही है और टीम इस समय प्वाइंट्स टेबल में छठे पायदान पर काबिज है। अगर वह आने वाली सीरीज में अच्छा प्रदर्शन करती है, तो उसके पास WTC फाइनल में पहुंचने का सुनहरा मौका होगा।

भारतीय टीम की मौजूदा चक्र में बची हुई हैं 3 सीरीज

भारतीय टीम की आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 में अभी तक कुल तीन सीरीज बची हुई हैं, जो उसे श्रीलंका, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलनी हैं। भारतीय टीम पहले श्रीलंका दौरे पर जाएगी, जहां उसे दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेलनी है। इसके बाद वह न्यूजीलैंड का रुख करेगी और यहां पर भी दोनों टीमों के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज होगी। इसके बाद ऑस्ट्रेलियाई  क्रिकेट टीम पांच टेस्ट मैचों की बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के लिए भारत दौरे पर आएगी। इस तरह से WTC 2025-27 में भारतीय टीम के अभी तक कुल 9 मुकाबले बचे हुए हैं और इनमें ही अच्छा करके टीम फाइनल में जगह बना सकती है।

भारत को घर पर साउथ अफ्रीका के खिलाफ मिली थी हार

WTC 2025-27 के चक्र में भारतीय टीम ने सबसे पहले इंग्लैंड का दौरा किया था, जहां टीम इंडिया ने शुभमन गिल की कप्तानी में अच्छा खेल दिखाया था और सीरीज 2-2 से ड्रॉ करवा ली थी। इस सीरीज में गिल के बल्ले से खूब रन निकले थे और उन्होंने 754 रन बनाए थे। इसके बाद भारत ने अपने घर पर वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज 2-0 से अपने नाम कर ली। लेकिन साउथ अफ्रीका के खिलाफ उसे 0-2 से बुरी हार का मुंह देखना पड़ा था। इसके बाद खिलाड़ियों के प्रदर्शन की खूब आलोचना हुई थी।

छठे नंबर पर मौजूद है टीम इंडिया

WTC 2025-27 भारतीय टीम इस समय छठे नंबर पर मौजूद हैं। टीम ने मौजूदा चक्र में अभी तक कुल 9 मुकाबले खेले हैं, जिसमें से 4 में भारत ने जीत दर्ज की है और इसके अलावा चार मैचों में उसे हार का सामना करना पड़ा है। जबकि एक मैच ड्रॉ रहा है।

यह भी पढ़ें:

नाइट क्लब में बाउंसर से भिड़ गया था इंग्लिश बल्लेबाज, अब जाकर हुआ खुलासा, बोर्ड ने सुनाई कड़ी सजा

सरफराज खान ने केवल 15 बॉल पर ठोक दी तूफानी फिफ्टी, 31 साल पुराना कीर्तिमान कर दिया चकनाचूर

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल