1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. बारबाडोस में तूफान की वजह से फंसी भारतीय टीम, स्वदेश वापसी में लग सकता है अभी समय

बारबाडोस में तूफान की वजह से फंसी भारतीय टीम, स्वदेश वापसी में लग सकता है अभी समय

 Written By: Abhishek Pandey
 Published : Jul 01, 2024 12:05 am IST,  Updated : Jul 01, 2024 12:57 am IST

T20 World Cup 2024: भारतीय टीम टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद बारबाडोस से आज वापस घर के लिए रवाना होनी थी, लेकिन वहां पर बहुत खतरनाक श्रेणी के तूफान की चेतावनी जारी होने की वजह से अब वापसी के प्लान में बदलाव होना तय है।

Indian Cricket Team- India TV Hindi
भारतीय क्रिकेट टीम Image Source : AP

भारतीय टीम ने 29 जून को बारबाडोस के मैदान पर हुए टी20 वर्ल्ड कप 2024 के फाइनल मुकाबले में शानदार जीत हासिल की। वहीं अब टीम इंडिया को बारबाडोस में खराब मौसम की वजह से घर वापस लौटने में दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। बारबाडोस में पिछले काफी समय से खराब मौसम देखने को मिल रहा है, वहीं अब वहां की सरकार ने बहुत खतरनाक श्रेणी के तूफान की चेतावनी जारी की है। इससे टीम के स्वदेश वापसी की योजना में अब बीसीसीआई को भी बदलाव करना पड़ा है और वह दूसरे विकल्पों पर विचार कर रहा है।

एक दिन और ब्रिजटाउन में रहेगी भारतीय टीम

टी20 वर्ल्ड कप 2024 के फाइनल मुकाबले के अगले दिन यानी 30 जून को रिजर्व डे रखा गया था, जिसके बाद भारतीय टीम को वहां से सोमवार को वहां से उड़ान भरनी थी। पहले टीम इंडिया अमेरिका से सीधे यूएई के लिए उड़ान भरती और फिर वहां से मुंबई के लिए रवाना होती। वहीं अब तूफान की चेतावनी जारी होने के बाद टीम इंडिया को एक और दिन ब्रिजटाउन में रहना पड़ेगा। बीसीसीआई अब वैकल्पिक योजनाएं बनाने पर विचार कर रही है। बीसीसीआई अब सीधे भारत लौटने के लिए अमेरिका से चार्टर प्लेन की व्यवस्था कर रहा है, जिसमें पीटीआई की खबर के अनुसार टीम इंडिया सीधे दिल्ली आ सकती है।

हवा की रफ्तार 170 से 200 किलोमीटर प्रतिघंटा होने की उम्मीद

हरिकेन तूफान में हवा की रफ्तार 170 से 200 किलोमीटर की होने की उम्मीद जताई गई है, ऐसे में ब्रिजटाउन के एयरपोर्ट को भी 30 जून की रात 8 बजे के बाद बंद किया जा सकता है। टीम इंडिया के खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ के सदस्यों को मिलाकर कुल 70 लोगों को वहां से वापसी करनी है, जिसको लेकर अब बीसीसीआई अमेरिका से चार्टर प्लेन की व्यस्था कर रहा है, ताकि टीम वहां से रवाना हो सके।

(PTI INPUTS)

ये भी पढ़ें

टी20 वर्ल्ड कप ही नहीं, भारतीय टीम ने ICC के इस टूर्नामेंट में भी अजेय रहते हुए की है ट्रॉफी अपने नाम

'ये सपना नहीं हकीकत है'; हार्दिक पांड्या ने वर्ल्ड कप ट्रॉफी के साथ शेयर की फोटो, लिखा खास मैसेज

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल