भारतीय क्रिकेट टीम ने रोहित शर्मा की कप्तानी में 29 जून को बारबाडोस के केनिंग्सटन ओवल मैदान पर साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप 2024 के फाइनल मुकाबले में 7 रनों से जीत हासिल करने के साथ ट्रॉफी को अपने नाम किया। इस पूरे टूर्नामेंट में भारतीय टीम का ग्रुप स्टेज, सुपर 8 राउंड और फिर सेमीफाइनल में शानदार प्रदर्शन देखने को मिला। इसी के साथ टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में भारतीय टीम ने ऐसा कारनामा कर दिया जो इससे पहले कोई भी टीम करने में कामयाब नहीं हो सकी थी, जिसमें वह बिना कोई मैच हारे ट्रॉफी को अपने नाम करने में सफल रहे। हालांकि टीम इंडिया ने पहली बार किसी आईसीसी ट्रॉफी को अजेय नहीं जीता है, बल्कि इससे पहले भी वो ये कारनामा कर चुके हैं।
टीम इंडिया ने साल 2013 में इंग्लैंड की मेजबानी में खेली गई चैंपियंस ट्रॉफी में महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में सभी मैच में जीत हासिल करते हुए ट्रॉफी को अपने नाम किया था। इस आईसीसी ट्रॉफी के ग्रुप स्टेज में जहां भारत ने साउथ अफ्रीका, वेस्टइंडीज और पाकिस्तान को मात दी थी तो वहीं सेमीफाइनल में श्रीलंका को हराया था। इसके बाद फाइनल मैच में भारतीय टीम ने मेजबान इंग्लैंड के खिलाफ 5 रनों से जीत हासिल की थी। आईसीसी टूर्नामेंट में अजेय रहते हुए सबसे ज्यादा बार ट्रॉफी जीतने के मामले में वेस्टइंडीज और ऑस्ट्रेलिया की टीम सबसे आगे हैं।
वेस्टइंडीज - साल 1975 वर्ल्ड कप
वेस्टइंडीज - साल 1979 वर्ल्ड कप
श्रीलंका - साल 1996 वर्ल्ड कप
ऑस्ट्रेलिया - साल 2003 वर्ल्ड कप
ऑस्ट्रेलिया - साल 2007 वर्ल्ड कप
साउथ अफ्रीका - साल 1999
न्यूजीलैंड - साल 2000
वेस्टइंडीज - साल 2004
ऑस्ट्रेलिया - साल 2009
भारत - साल 2013
भारत - साल 2024
ये भी पढ़ें
'ये सपना नहीं हकीकत है'; हार्दिक पांड्या ने वर्ल्ड कप ट्रॉफी के साथ शेयर की फोटो, लिखा खास मैसेज
संपादक की पसंद