1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. डाइट में चीनी की जगह गुड़ शामिल करने से क्या होगा? शरीर पर पड़ेगा कैसा प्रभाव?

डाइट में चीनी की जगह गुड़ शामिल करने से क्या होगा? शरीर पर पड़ेगा कैसा प्रभाव?

 Written By: Poonam Yadav @R154Poonam
 Published : Mar 04, 2026 07:58 pm IST,  Updated : Mar 04, 2026 07:58 pm IST

डाइट में चीनी की जगह गुड़ शामिल करना सेहत के लिए फायदेमंद हो सकता है। चलिए जानते हैं इसके फायदे और सेवन का सही तरीका

चीनी की जगह गुड़ शामिल करने से क्या होगा- India TV Hindi
चीनी की जगह गुड़ शामिल करने से क्या होगा Image Source : FREEPIK

कई लोगों के लिए चीनी रोज़मर्रा की ज़िंदगी का अहम हिस्सा बन चुकी है। सुबह की चाय से लेकर मिठाई और डेज़र्ट तक, हर जगह चीनी मौजूद रहती है। चीनी का बहुत ज़्यादा सेवन सेहत के लिए अच्छा नहीं होता है. इसलिए, बढ़ती हेल्थ अवेयरनेस के बीच अब लोग चीनी की जगह गुड़ को अपनाने लगे हैं। ऐसे में चलिए जानते हैं, गुड़ की जगह चीनी खाने से सेहत को कौन से फायदे मिलते हैं?

गुड़ चीनी से बेहतर क्यों माना जाता है?

गुड़ में आयरन, मैग्नीशियम, पोटैशियम और कैल्शियम जैसे मिनरल्स मौजूद होते हैं। यही वजह है कि इसे ज्यादा प्राकृतिक और पौष्टिक विकल्प माना जाता है। खासकर उन लोगों के लिए, जिन्हें आयरन की कमी रहती है, सीमित मात्रा में गुड़ फायदेमंद हो सकता है।

गुड़ खाने के फायदे

गुड़ पाचन तंत्र को सक्रिय करने में मदद करता है। यह डाइजेस्टिव एंजाइम्स को उत्तेजित करता है, जिससे खाना आसानी से पचता है और कब्ज की समस्या कम हो सकती है। इसके अलावा गुड़ में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स और मिनरल्स इम्यून सिस्टम को सपोर्ट करते हैं। यह शरीर में जमा टॉक्सिन्स को बाहर निकालने में सहायक माना जाता है और हल्की थकान में तुरंत ऊर्जा देने का काम करता है।

डायबिटीज मरीजों के लिए सावधानी

हालांकि गुड़ का ग्लाइसेमिक इंडेक्स (GI) रिफाइंड चीनी से थोड़ा कम होता है, लेकिन यह फिर भी शुगर का ही एक रूप है। इसका मतलब है कि यह ब्लड शुगर लेवल बढ़ा सकता है। डायबिटीज के मरीज का शुगर लेवल असंतुलित हो सकता है। इसलिए अगर आपको डायबिटीज है या प्रीडायबिटिक कंडीशन है, तो गुड़ को डाइट में शामिल करने से पहले डॉक्टर या न्यूट्रिशनिस्ट से सलाह जरूर लें।

कितना और कैसे खाएं?

गुड़ चीनी से बेहतर विकल्प है, लेकिन यह कोई चमत्कारी सुपरफूड नहीं है। इसमें भी कैलोरी होती है और अधिक सेवन से वजन बढ़ सकता है। इसलिए इसे सीमित मात्रा में ही लेना चाहिए। कोशिश करें कि बिना ज्यादा प्रोसेस किया हुआ, शुद्ध देसी गुड़ चुनें। अगर आप चीनी का ज्यादा पौष्टिक विकल्प ढूंढ रहे हैं, तो गुड़ एक अच्छा विकल्प हो सकता है, लेकिन संतुलन बेहद जरूरी है। हेल्दी लाइफस्टाइल का असली मंत्र है संतुलित आहार, नियमित व्यायाम और सीमित मात्रा में मीठा।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।