1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. भारत का वनडे वर्ल्ड कप 2025 के सेमीफाइनल में होगा इस टीम से सामना, लीग स्टेज में मिली थी 3 विकेट से मात

भारत का वनडे वर्ल्ड कप 2025 के सेमीफाइनल में होगा इस टीम से सामना, लीग स्टेज में मिली थी 3 विकेट से मात

 Written By: Abhishek Pandey @anupandey29
 Published : Oct 25, 2025 07:28 pm IST,  Updated : Oct 25, 2025 07:28 pm IST

IND-W vs AUS-W: महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 में लीग स्टेज के मुकाबले 26 अक्टूबर को खत्म हो जाएंगे, जिसके बाद सेमीफाइनल और फाइनल मैच खेला जाएगा। टीम इंडिया जिन्होंने सेमीफाइनल के लिए अपनी जगह पक्की कर ली है उनका सामना डिफेंडिंग चैंपियन ऑस्ट्रेलिया महिला टीम से होगा।

Indian Women Cricket Team- India TV Hindi
भारतीय महिला क्रिकेट टीम Image Source : GETTY

आईसीसी महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 में सेमीफाइनल में पहुंचने वाली चार टीमों का फैसला कुछ दिन पहले हो गया था, जिसमें भारत के अलावा ऑस्ट्रेलिया, साउथ अफ्रीका और इंग्लैंड ने अपनी जगह बनाने में कामयाब रही है। टीम इंडिया को अभी लीग स्टेज में एक मुकाबला खेलना बाकी है, जिसमें उनका सामना बांग्लादेश की टीम से इस मैच में जीत के बावजूद प्वाइंट्स टेबल में भारतीय टीम चौथे नंबर पर ही रहेगी। वहीं सेमीफाइनल में उनका किस टीम से सामना होगा ये तय हो गया है।

ऑस्ट्रेलिया से सेमीफाइनल में भिड़ेगी भारतीय टीम

भारतीय टीम का लीग स्टेज के दौरान प्रदर्शन काफी उतार-चढ़ाव भरा देखने को मिला है, जिसमें उन्होंने अपने शुरुआती 2 मैचों को काफी आसानी से जहां अपने नाम किया था, तो वहीं अगले तीन मैचों में लगातार हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद न्यूजीलैंड महिला टीम के खिलाफ सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की करने के लिए टीम इंडिया को उस मैच में किसी भी हालत में जीत हासिल करना जरूरी था, जिसमें उन्होंने उस मैच को डकवर्थ लुईस नियमानुसार 53 रनों से अपने नाम किया। अब भारतीय टीम को टूर्नामेंट का दूसरा सेमीफाइनल मैच जो 30 अक्टूबर को नवी मुंबई में खेला जाएगा उसमें उनका सामना डिफेंडिंग चैंपियन ऑस्ट्रेलिया महिला टीम से होगा जिनका अब तक टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन देखने को मिला है।

लीग स्टेज में भारतीय टीम को करना पड़ा था हार का सामना

महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 में भारतीय टीम का जब ऑस्ट्रेलियाई टीम से सामना हुआ था तो उसमें उन्हें तीन विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। इस मैच में टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 330 रनों का स्कोर बनाया था, जिसका पीछा ऑस्ट्रेलियाई महिला टीम ने 49 ओवर्स में कर लिया था। वहीं महिला वनडे में भारतीय टीम का रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अब तक कुछ खास नहीं देखने को मिला है, जिसमें उन्होंने 60 मैच खेले हैं और उसमें से सिर्फ 11 बार जीत हासिल करने में कामयाब हुई हैं, जबकि 49 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। ऐसे में भारतीय महिला टीम के लिए सेमीफाइनल का ये मुकाबला बिल्कुल भी आसान नहीं रहने वाला है, हालांकि उन्हें इस बड़े मैच से पहले अपनी तैयारियों को परखने का पूरा मौका बांग्लादेश के खिलाफ होने वाले आखिरी लीग स्टेज के मुकाबले में मिलेगा।

ये भी पढ़ें

'अगले कुछ दिनों में मैं...'; विराट कोहली का सिडनी वनडे के बाद आया बड़ा बयान

टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया के सपने को किया चकनाचूर, सिडनी में 9 साल बाद किया ये कारनामा

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल