1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. भारतीय महिला टीम के सामने एशिया कप में होगी थाईलैंड की चुनौती, कब-कहां और कितने बजे से देखें मैच की लाइव स्ट्रीमिंग

भारतीय महिला टीम के सामने एशिया कप में होगी थाईलैंड की चुनौती, कब-कहां और कितने बजे से देखें मैच की लाइव स्ट्रीमिंग

 Written By: Abhishek Pandey
 Published : Aug 29, 2026 11:24 pm IST,  Updated : Aug 29, 2026 11:24 pm IST

भारतीय महिला क्रिकेट टीम अपने आगामी व्यस्त इंटरनेशनल क्रिकेट सीजन की शुरुआत दुबई में शुरू हो चुके महिला टी20 एशिया कप से करेगी, जिसमें ग्रुप-ए में शामिल टीम इंडिया अपना पहला मुकाबला 30 अगस्त को थाईलैंड महिला टीम के खिलाफ खेलेगी।

Smriti Mandhana And Harmanpreet Kaur- India TV Hindi
स्मृति मंधाना और हरमनप्रीत कौर Image Source : AFP

महिला टी20 एशिया कप 2026 में अब तक दो मुकाबले खेले जा चुके हैं तो वहीं भारतीय महिला टीम जो हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में इस टूर्नामेंट को खेलने के लिए पहुंची है वह ग्रुप-ए में अपना पहला मुकाबला 30 अगस्त को थाईलैंड महिला टीम के खिलाफ खेलेगी। टीम इंडिया के लिए यह टूर्नामेंट काफी अहम रहने वाला है क्योंकि इस साल टी20 इंटरनेशनल में बिल्कुल भी अच्छा प्रदर्शन देखने को नहीं मिला है। महिला टी20 एशिया कप में भारतीय टीम का दबदबा देखने को मिला है, जिसमें इस फॉर्मेट में 5 बार टूर्नामेंट खेला गया है और भारतीय टीम तीन बार ट्रॉफी जीतने में कामयाब रही है। भारत और थाईलैंड महिला टीम के बीच में होने वाला टी20 एशिया कप के मुकाबले का भारत में सीधा प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क और सोनी लिव की ऐप पर किया जाएगा।

कब-कहां और कितने बजे से देखें मुकाबला

भारत और थाईलैंड महिला टीम के बीच में टी20 एशिया कप का यह तीसरा मुकाबला होगा जिसमें दोनों टीमों की भिड़ंत दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में होगी जहां पर इस टूर्नामेंट के सभी मुकाबले खेले जा रहे हैं। अभी तक खेले गए यहां पर दो मैचों में एक में पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम तो एक में टारगेट का पीछा करने वाली टीम जीत हासिल करने में कामयाब रही है। भारतीय महिला और थाईलैंड महिला टीम के बीच में इस मैच की शुरुआत भारतीय समयानुसार रात 8 बजे से होगी जिसमें टॉस शाम 7:30 बजे होगा। मुकाबले का भारत में सीधा प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जा रहा है जिसमें फैंस सोनी टेन-1 और टेन-3 चैनल पर इसे देख सकते हैं। वहीं मैच फ्री में डीडी फ्रीडिश के जरिए DD Bharati चैनल पर देखा जा सकता है। मैच की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग सोनी लिव ऐप पर की जाएगी।

एशिया कप से एशियन गेम्स की तैयारी परखने का मौका

टीम इंडिया को महिला टी20 एशिया कप के खत्म होने के तुरंत बात जापान में होने वाले एशियन गेम्स में हिस्सा लेना है। ऐसे में भारतीय महिला क्रिकेट टीम के पास अपनी तैयारियों को भी परखने का शानदार मौका मिलने वाला है। ग्रुप स्टेज में टीम इंडिया को थाईलैंड महिला टीम के अलावा तीन सितंबर को हांगकांग चाइना और उसके बाद पाकिस्तानी महिला टीम से 5 सितंबर को मुकाबला खेलना है। थाईलैंड इस टूर्नामेंट में अपना पहला मुकाबला खेल चुकी है जिसमें उसका सामना हांगकांग चाइना की टीम से हुआ था जिसको वह 6 रनों के करीबी अंतर से अपने नाम करने में कामयाब रही थी।

ये भी पढ़ें

दलीप ट्रॉफी 2026 में नॉर्थ जोन के स्क्वाड में सेमीफाइनल मैच से पहले हुआ बदलाव, गुरनूर बरार बने हिस्सा

कप्तानी से हटाए जाने के बाद सूर्यकुमार यादव का छलका दर्द, बोले- डेढ़ महीने सोचता रहा ऐसा कैसे हो सकता है?

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल