Sunday, March 01, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. Champions Trophy 2025: जसप्रीत बुमराह के बगैर कैसी होगी टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन, इन प्लेयर्स की एंट्री संभव

Champions Trophy 2025: जसप्रीत बुमराह के बगैर कैसी होगी टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन, इन प्लेयर्स की एंट्री संभव

Written By: Pankaj Mishra @pankajplmishra Published : Feb 12, 2025 08:06 am IST, Updated : Feb 12, 2025 08:06 am IST

टीम इंडिया चैंपियंस ट्रॉफी में अपना पहला मैच 20 फरवरी को खेलेगी, जब दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम पर भारत और बांग्लादेश की टीमें आमने सामने होंगी।

rohit sharma and hardik pandya- India TV Hindi
Image Source : GETTY रोहित शर्मा और हार्दिक पांड्या

India Playing XI in Champions Trophy 2025: इंग्लैंड के खिलाफ आखिरी वनडे मैच खेलने के बाद टीम इंडिया सीधे चैंपियंस ट्रॉफी के लिए मैदान में उतरेगी। इसी बीच खबर आई कि जसप्रीत बुमराह अब इस आईसीसी टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। इसने बड़ा झटका दिया। अब देखना होगा कि जसप्रीत बुमराह जब चैंपियंस ट्रॉफी नहीं खेलेंगे तो फिर टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन कैसी हो सकती है। कौन से वो 11 खिलाड़ी होंगे, जो इस टूर्नामेंट में भारत की ओर से खेलते हुए नजर आएंगे। 

रोहित शर्मा और शुभमन गिल करेंगे भारत के लिए पारी का आगाज

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का आगाज 19 फरवरी से होगा। इस दिन पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच मुकाबला खेला जाएगा। इसके अगले दिन यानी 20 फरवरी को टीम इंडिया अपने मिशन का आगाज करेगी। दुबई में भारत और बांग्लादेश के बीच टक्कर होगी। इस मैच में भारत की ओर से एक बार​ फिर से ओपनिंग करते हुए कप्तान रोहित शर्मा और शुभमन गिल नजर आ सकते हैं। चुंकि यशस्वी जायसवाल अब रिजर्व का हिस्सा हो गए हैं, इसलिए अब वे प्लेइंग इलेवन में शामिल नहीं हो सकते। इसके बाद नंबर तीन पर विराट कोहली और चार पर श्रेयस अय्यर को मौका दिया जाएगा। वैसे तो विराट कोहली का बल्ला अभी तक नहीं चला है, लेकिन वे प्लेइंग इलेवन से बाहर होंगे, ये सोचा भी नहीं जा सकता। श्रेयस अय्यर ने इंग्लैंड के खिलाफ अच्छा खेल दिखाया है, इसलिए उनकी भी जगह प्लेइंग इलेवन में तय है। 

ऋषभ पंत को बैठना पड़ सकता है बाहर, केएल राहुल को मौका संभव 

केएल राहुल को ऋषभ पंत पर तरजीह दी जा रही है। यानी पहले मैच में केएल राहुल बल्लेबाजी करते हुए नजर आ सकते हैं, ऋषभ पंत को अभी अपनी बारी का इंतजार करना होगा। इसके बाद ऑलराउंडर के तौर पर हार्दिक पांड्या और अक्षर पटेल दिखाई दे सकते हैं। दूसरे ऑलराउंडर स्पिनर के तौर पर रवींद्र जडेजा टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन का हिस्सा होंगे। तेज गेंदबाज के तौर पर पहली च्वाइस मोहम्मद शमी और हर्षित राणा हो सकते हैं, यानी अर्शदीप सिंह को भी बाहर ही ​बैठना पड़ेगा। वहीं कुलदीप यादव की जगह भी करीब करीब पक्की है। 

दो पेसर और तीन स्पिनर्स के साथ मैदान में उतर सकती है टीम इंडिया

भारत ने चैंपियंस ट्रॉफी के लिए अपने स्क्वाड में तीन तेज गेंदबाज और पांच स्पिनर्स शामिल किए हैं। यानी माना जा सकता है कि टीम दो पेसर और तीन स्पिनर्स के साथ मैदान में उतरेगी, तीसरे तेज गेंदबाज की भूमिका हार्दिक पांड्या निभाते हुए नजर आ सकते हैं। हालांकि ये भी देखना होगा कि दुबई की पिच कैसी होती है, जहां ये मुकाबला खेला जाएगा। हालांकि जसप्रीत बुमराह की गैरमौजूदगी में टीम इंडिया के लिए जीत दर्ज करना आसान भी नहीं होगा। देखना होगा कि टीम इस आईसीसी टूर्नामेंट में कैसा प्रदर्शन करती है। 

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए भारत की संभावित प्लेइंग XI: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, हार्दिक पंड्या, रवींद्र जडेजा, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी। 

यह भी पढ़ें 

Champions Trophy 2025: टीम इंडिया पर भारी पड़ सकता है ये अजीबो गरीब फैसला, जसप्रीत बुमराह तो बाहर, लेकिन ये क्या किया

ऑस्ट्रेलिया का बदल गया Champions Trophy 2025 का स्क्वाड, ये मैच विनर गेंदबाज भी हुआ बाहर

Latest Cricket News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल

Advertisement

लाइव स्कोरकार्ड

Advertisement
Advertisement