1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IPL पर फिर सट्टेबाजों का साया, मुंबई इंडियंस के मैच से आई बड़ी खबर

IPL पर फिर सट्टेबाजों का साया, मुंबई इंडियंस के मैच से आई बड़ी खबर

 Reported By: IANS Edited By: Deepesh Sharma
 Published : Apr 18, 2023 10:07 am IST,  Updated : Apr 18, 2023 10:07 am IST

आईपीएल 2023 में सट्टेबाजी से जुड़ी एक खबर सामने आई है, जहां 5 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

IPL 2023- India TV Hindi
IPL 2023 Image Source : AP

भारत में इस वक्त दुनिया की सबसे बड़ी क्रिकेट लीग आईपीएल का 16वां सीजन खेला जा रहा है। आईपीएल का खेल पहले भी स्पॉट फिक्सिंग और सट्टेबाजी के चलते काफी बदनाम हो चुका है। आईपीएल में हर सीजन सट्टेबाजी से जुड़ी कई खबरें सामने आई है। अब इस सीजन में भी पहली बार ऐसा मामला सामने आया है जब सट्टेबाजी के चलते पुलिस ने कुछ आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पांच सट्टेबाज हुए गिरफ्तार 

मुंबई पुलिस ने वानखेड़े स्टेडियम के अंदर गरवारे पवेलियन से पांच सट्टेबाजों को गिरफ्तार किया, जहां रविवार को मुंबई इंडियंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स मैच खेला जा रहा था। विश्वसनीय गुप्त सूचना के बाद, चेंबूर क्राइम ब्रांच यूनिट 6 के जासूस स्टेडियम में और उसके आस-पास इंतजार कर रहे थे और रविवार को शाम 5 बजे के आसपास वहां सक्रिय 5 सटोरियों को पकड़ने में कामयाब रहे।

मैच पर लगातार रखी जा रही थी नजर

सटोरियों ने मोबाइल सट्टेबाजी ऐप का उपयोग करने की बात कबूल की और खुलासा किया कि वह मैच के दौरान अन्य सहयोगियों के साथ फेंकी जाने वाली प्रत्येक गेंद पर नजर रख रहे थे ताकि सट्टा लगाकर भारी मुनाफा कमाया जा सके। गिरफ्तार आरोपियों के नाम इस प्रकार हैं- अजय हरिकिशन बवेजा (40), विवेक महेशचंद्र तिवारी (41), मनोज भैरुलालजी नारानीवाल (37), सुमितकुमार ललित धड्डा (44), और जकीउल्लाह अमन जियाउल्लाह खान (39)। 

पुलिस ने 10,400 रुपये की नकद राशि, स्टेडियम के मैचों के पांच टिकट, एक पासपोर्ट, 3 सिम कार्ड, 2 डेबिट कार्ड, लखनऊ-मुंबई फ्लाइट टिकट और 9 मोबाइल बरामद किए हैं, जिनकी कुल कीमत 220000 रुपये है। उनके सहयोगियों का पता लगाने के लिए आगे की जांच चल रही है।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल