1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IPL 2023: कोलकाता ने एमएस धोनी को दिया शानदार फेयरवेल, मैच के बाद माही की ये बातें कर देंगी इमोशनल

IPL 2023: कोलकाता ने एमएस धोनी को दिया शानदार फेयरवेल, मैच के बाद माही की ये बातें कर देंगी इमोशनल

 Written By: Rishikesh Singh
 Published : Apr 24, 2023 10:04 am IST,  Updated : Apr 24, 2023 10:09 am IST

IPL 2023: कोलकाता के इडेन गार्डेंस में एमएस धोनी को देखने के लिए फैंस हजारों की तादाद में पहुंचे थे। इसे देख धोनी ने फैंस के लिए दिल छू लेने वाली बात कही है।

MS Dhoni, CSK vs KKR, IPL 2023- India TV Hindi
एमएस धोनी Image Source : TWITTER (@CHENNAIIPL)

आईपीएल 2023 का 33वां मुकाबला रविवार को चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच कोलकाता के इडेन गार्डेंस में खेला गया। इस मैच में सीएसके ने केकेआर को 49 रनों से हरा दिया। इस मैच को देखने के लिए हजारों की संख्या में फैंस स्टेडियम पहुंचे थे। लेकिन इस दौरान हर कोई तब हैरान हो गया जब कोलकाता के होम ग्राउंड पर पर्पल से ज्यादा पीली जर्सी में लोग नजर आए। इस मैच के दौरान मानो इडेन गार्डेंस में पीले रंग का सैलाब आ गया हो। मैदान में बैठा हर कोई सिर्फ एक ही खिलाड़ी को देखना चाह रहा था, एमएस धोनी। धोनी! धोनी! के नाम के कोलकाता पूरा शहर गूंज उठा।

धोनी के लिए लोगो का प्यार

चेन्नई सुपर किंग्स ने इस मैच में 20 ओवर में 235 रन बनाए। सीएसके की ओर से इस मैच में शानदार बल्लेबाजी देखने को मिली। लेकिन फैंस चाह रहे थे कि धोनी मैदान पर बल्लेबाजी करने के लिए आए। धोनी की एक झलक पाने के लिए फैंस ने धोनी! धोनी! के नारे लगाने शुरू कर दिए। धोनी अमुमन इस सीजन 7वें या 8वें नंबर पर बल्लेबाजी करने के लिए आ रहे हैं। लेकिन फैंस के प्यार ने धोनी को मैदान पर आने के लिए मजबूर कर दिया। धोनी इस मैच में छठे नंबर पर बल्लेबाजी करने के लिए आए। इडेन गार्डेंस में धोनी को मिले इस प्यार ने साबित कर दिया कि उनके लिए फैंस के दिल में बहुत सम्मान है।

खुद को न रोक सके माही

एमएस धोनी भी मैदान पर फैंस का जन सैलाब देखकर खुद को रोक नहीं सके। उन्होंने मैच के बाद फैंस का धन्यवाद किया और कहा कि मैं इस सपोर्ट के लिए सिर्फ धन्यवाद कह सकता हूं, फैंस बड़ी संख्या में यहां आए। इनमें से ज्यादातर लोग अगली बार केकेआर की जर्सी में आएंगे। वे मुझे फेयरवेल देने की कोशिश कर रहे हैं, इसलिए भीड़ को बहुत-बहुत धन्यवाद। धोनी के ये शब्द आपको भी इमोशनल कर देंगे। फैंस के थाला खुद ये बाते कह रहे हैं। इसका मतलब ये तय है कि यह उनका अंतिम आईपीएल होने जा रहा है। ये खबर लिखते वक्त मेरे भी हाथ कांप रहे हैं। जिसकी वजह से क्रिकेट देखना शुरू किया आज वो अपने करियर के उस मोड़ पर खड़ा जहां उनके कुछ अंतिम ही मैच बचे हुए हैं। आने वाले समय में धोनी का रिटारमेंट हजारो फैंस का दिल तोड़ने जा रहा है। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल