1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IPL 2023 से पहले ही मुंबई इंडियंस की ताकत हुई आधी! पूरे सीजन से बाहर हो सकता है ये खिलाड़ी

IPL 2023 से पहले ही मुंबई इंडियंस की ताकत हुई आधी! पूरे सीजन से बाहर हो सकता है ये खिलाड़ी

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Mar 06, 2023 01:52 pm IST,  Updated : Mar 06, 2023 01:54 pm IST

आईपीएल 2023 शुरू होने से पहले ही मुंबई इंडियंस का एक स्टार खिलाड़ी चोटिल हो गया है। ये प्लेयर पूरे आईपीएल सीजन से बाहर हो सकता है।

Mumbai Indians - India TV Hindi
Mumbai Indians Image Source : TWITTER

IPL दुनिया की सबसे ज्यादा देखे जाने वाली लीग है। यहां खेलकर कई स्टार क्रिकेटर्स ने अपना करियर बनाया है। मुंबई इंडियंस ने रोहित शर्मा की कप्तानी में सबसे ज्यादा 5 आईपीएल खिताब जीते हैं। लेकिन पिछला सीजन मुंबई के लिए किसी बुरे सपने से कम नहीं रहा है। जहां मुंबई की टीम सिर्फ चार मुकाबले ही जीत पाई थी और पॉइंट्स टेबल में आखिरी स्थान पर रही थी। अब आईपीएल 2023 की शुरुआत से पहले ही मुंबई इंडियंस को तगड़ा झटका लगा है। उसका एक स्टार तेज गेंदबाज चोटिल होने की वजह से पूरे आईपीएल से बाहर हो सकता है। 

पूरे आईपीएल सीजन से बाहर हो सकता है ये खिलाड़ी 

ESPNक्रिकइंफो के मुताबिक ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज झाय रिचर्डसन हैमस्ट्रिंग इंजरी की वजह से आईपीएल 2023 से बाहर हो सकते हैं। अगर वह आईपीएल 2023 में नहीं खेल पाते हैं, तो मुंबई इंडियंस के लिए ये बड़ा झटका साबित हो सकता है, क्योंकि मुंबई इंडियंस पहले ही चोटिल खिलाड़ियों की परेशानी से जूझ रही है। जसप्रीत बुमराह और जोफ्रा आर्चर के भी आईपीएल से बाहर होने की खबरें सामने आईं हैं। 

मेगा ऑक्शन में खुली किस्मत 

ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज झाय रिचर्डसन को मुंबई इंडियंस ने 1.5 करोड़ रुपये में खरीदा था। उन्हें खरीदने के लिए पंजाब किंग्स ने भी बोली लगाई थी, लेकिन मुंबई की टीम ने उन्हें मोटी रकम देकर अपने साथ जोड़ लिया। रिचर्डसन पारी की शुरुआत में शानदार गेंदबाजी करते हैं और टी20 क्रिकेट के बड़े महारथी हैं। उनकी रफ्तार ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने आईपीएल में कुल 3 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 3 विकेट झटके हैं और 15 रन बनाए हैं। 

ऑस्ट्रेलिया के खेले तीनों ही फॉर्मेट 

झाय रिचर्डसन चोटिल होने की वजह से भारत के खिलाफ वनडे सीरीज से भी बाहर हो गए हैं। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया की तरफ से तीनों ही फॉर्मेट में क्रिकेट खेला है। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के लिए 3 टेस्ट मैचों में 11 विकेट, 15 वनडे मैचों में 27 विकेट और 18 टी20 मैचों में 19 विकेट चटकाए हैं। उन्होंने बिग बैश लीग में शानदार प्रदर्शन किया था। 

मुंबई ने जीते सबसे ज्यादा खिताब 

मुंबई इंडियंस के नाम आईपीएल में सबसे ज्यादा खिताब जीतने का रिकॉर्ड है, लेकिन आईपीएल 2022 में मुंबई इंडियंस की टीम अपने नाम के अनुरूप प्रदर्शन नहीं कर पाई थी। मुंबई के पास जसप्रीत बुमराह, जोफ्रा आर्चर और जेसन बेहरेनडॉर्फ जैसे तेज गेंदबाज हैं। वहीं, टीम के पास सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, डेवाल्ड ब्रेविस और रोहित शर्मा जैसे बल्लेबाज हैं। मुंबई इंडियंस आईपीएल 2023 में अपना पहला मुकाबला 2 अप्रैल को आरीसीबी के खिलाफ खेलेगी। 

यह भी पढ़े: 

आखिरी टेस्ट मैच से पहले ही बढ़ीं ऑस्ट्रेलिया की मुश्किलें, अचानक बाहर हो गया ये घातक बॉलर

इस महिला बल्लेबाज ने आतिशी पारी खेलकर बरपाया कहर, सामने आया धोनी से जुड़ा कनेक्शन

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल