1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IPL 2023: ऑक्शन से पहले ही बाहर हो जाएंगे इतने खिलाड़ी, जानिए क्यों

IPL 2023: ऑक्शन से पहले ही बाहर हो जाएंगे इतने खिलाड़ी, जानिए क्यों

 Published : Dec 05, 2022 03:42 pm IST,  Updated : Dec 05, 2022 04:42 pm IST

IPL 2023 Mini Auction : आईपीएल 2023 का मिनी ऑक्शन 23 दिसंबर को कोच्चि में होना है, इसलिए लिस्ट भी सामने आ गई है। इस बीच आधे से ज्यादा खिलाड़ी ऑक्शन से पहले ही बाहर हो सकते हैं।

IPL 2023 Mini Auction - India TV Hindi
IPL 2023 Mini Auction Image Source : TWITTER

IPL 2023 Mini Auction : आईपीएल 2023 के मिनी ऑक्शन की तैयारी अब और भी तेज हो गई है। सभी टीमों ने अपने अपने रिलीज और रिटेन खिलाड़ियों की लिस्ट जारी कर दी है। बीसीसीआई ने मिनी ऑक्शन की तारीख और वेन्यू का ऐलान कर दिया है। इस बार का मिनी ऑक्शन 23 दिसंबर को कोच्चि में होगा। इतना ही नहीं बीसीसीआई ने अब वो लिस्ट भी जारी कर दी है, जिन खिलाड़ियों ने ऑक्शन के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है। अब टीमें इस वक्त उस लिस्ट को लेकर ये करने में लगी हैं कि उन्हें किन खिलाड़ियों पर दांव लगाना है और किन पर नहीं। इस बीच अभी जो लिस्ट आई है, उसमें 991 खिलाड़ी शामिल हैं, लेकिन आपको जानकार हैरानी होगी कि इन सभी खिलाड़ियों के नामों पर बोली नहीं लगेगी। 

Trent Boult
Image Source : PTITrent Boult

आईपीएल 2022 मेगा ऑक्शन के लिए 1214 खिलाड़ियों ने कराया था रजिस्ट्रेशन 

आईपीएल 2023 में खेलने के लिए इस बार ऑक्शन में शामिल होने के लिए दुनियाभर के 991 खिलाड़ियों ने अपना रजिस्ट्रेशन कराया है। भारत के अलावा इस लिस्ट में सबसे ज्यादा जिस देश के खिलाड़ियों का नाम है, उसमें ऑस्ट्रेलिया के सबसे ज्यादा हैं। हालांकि अगर आपको लगता है कि इन सभी 991 खिलाड़ियों के नामों पर बोली लगेगी तो ऐसा नहीं है। आईपीएल 2022 के लिए जब मेगा ऑक्शन होना था, तब कुल मिलाकर 1214 खिलाड़ियों ने अपना नाम दिया था। लेकिन जब फाइनल लिस्ट सामने आई तो उसमें 590 खिलाड़ी ही ऐसे थे, जिन पर बोली लगी। इस बार भी इन 991 खिलाड़ियों में छंटनी की जाएगी और उसके बाद खिलाड़ियों की संख्या करीब करीब आधी हो सकती है। 

Virat Kohli
Image Source : IPLT20.COMVirat Kohli

आईपीएल 2023 मिनी ऑक्शन के लिए बिकेंगे अधिकतम 89 खिलाड़ी 
खास बात ये भी है कि इस बार टीमों के पास जो स्पॉट खाली हैं, वो 89 ही हैं। यानी सभी दस टीमें अपना पूरा स्कावड भरेंगी तो भी केवल 89 खिलाड़ी ही बिक पाएंगे। टीमें इससे कम भी खिलाड़ी अपने स्क्वाड में रख सकती हैं। यानी टीमें के पास जगह काफी कम खाली है और खिलाड़ी बहुत ज्यादा हैं। ऐसे में आधे खिलाड़ी तो पहले ही छंट जाएंगे और जो आएंगे भी, उसमें भी अधिकतर अनसोल्ड रह जाएंगे। टीमों के पास काफी ज्यादा विकल्प मौजूद रहेंगे। इस बार भारत के 714 खिलाड़ियों ने रजिस्ट्रेशन कराया और विदेश के 279 खिलाड़ी हैं। देखना होगा कि छंटनी के बाद कितने खिलाड़ी बाकी रहते हैं और टीमें किन खिलाड़ियों पर दांव लगाना पसंद करेंगी। 

इंडिया टीवी पर खेल की ये खबरें भी पढ़ें 

IPL 2023: सीएसके और एलएसजी इन खिलाड़ियों पर लगा सकती हैं बड़ा दांव, जानिए किसने कही ये बात

संजू सैमसन की बढ़ी मुश्किलें, अब इस खिलाड़ी ने रोका रास्ता!

IND vs BAN : ऋषभ पंत क्यों हुए टीम इंडिया से बाहर, हो गया बड़ा खुलासा

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल