1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. राजस्थान को हराने के बाद भी टेंशन में मुंबई इंडियंस, रोहित शर्मा से जुड़ी इस बात ने टीम को किया परेशान

राजस्थान को हराने के बाद भी टेंशन में मुंबई इंडियंस, रोहित शर्मा से जुड़ी इस बात ने टीम को किया परेशान

 Written By: Priyam Sinha
 Published : May 01, 2023 11:53 am IST,  Updated : May 01, 2023 11:53 am IST

Mumbai Indians, IPL 2023: मुंबई इंडियंस ने राजस्थान के खिलाफ 213 रनों का टार्गेट चेज करते हुए शानदार जीत दर्ज की। इसके बावजूद टीम टेंशन में है और इसका कारण है कप्तान रोहित शर्मा से जुड़ी खास बात।

Rohit Sharma, Mumbai Indians- India TV Hindi
Rohit Sharma Image Source : IPL

आईपीएल की सबसे सफल टीम मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने 30 अप्रैल 2023 को अपना 36वां जन्मदिन मनाया। उनका यह जन्मदिन उनके लिए तब और खास हो गया जब उनकी टीम मुंबई इंडियंस ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ शानदार जीत दर्ज की। रोहित को टीम से तो जीत का तोहफा मिल गया, लेकिन उनका बल्ला नहीं चल पाया। ऐसा पहली बार नहीं हुआ है कि जन्मदिन पर रोहित का बल्ला खामोश रहा हो। इससे पहले भी दो बार आईपीएल में ऐसा हुआ है कि रोहित शर्मा अपनी बर्थडे पर फ्लॉप हो गए। पर इसमें खास संयोग रोहित शर्मा का फेल होना नहीं है बल्कि उनका हर पारी में सिर्फ 5 गेंदें खेलना है।

रोहित पहली बार आईपीएल में अपने बर्थडे पर 2014 में खेले थे। सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ इस मैच में वह पांच गेंदें खेलकर सिर्फ 1 रन बना पाए थे। उनकी टीम भी यह मुकाबला 15 रनों से हार गई थी। उसके बाद 2022 में राजस्थान के खिलाफ ही उन्होंने 5 गेंदों पर 2 रन बनाए थे और इस बार राजस्थान के ही सामने वह सिर्फ 3 रन बना पाए और गेंदें इस बार भी पांच खेलीं। यानी तीनों बार उनका फ्लॉप होने के साथ-साथ पांच गेंदें खेलना भी एक अनोखा संयोग रहा है। पर पिछली दोनों बार उनके जन्मदिन पर मुंबई इंडियंस को जीत मिली है। यानी तीन में से दो बार टीम अपने कप्तान के जन्मदिन पर जीती है। पर एक ऐसा संयोग भी है जिसने टीम की टेंशन भी बढ़ा दी है।

मुंबई इंडियंस ने राजस्थान रॉयल्स को हराया
Image Source : PTIमुंबई इंडियंस ने राजस्थान रॉयल्स को हराया

राजस्थान को हराने के बाद भी टेंशन में मुंबई

दरअसल बात कुछ ऐसी है कि रोहित शर्मा के जन्मदिन पर मुंबई को 2014 में हैदराबाद से हार मिली थी पर टीम प्लेऑफ में उस साल गई थी। फि मुंबई इंडियंस ने पिछले साल रोहित शर्मा के बर्थडे पर राजस्थान रॉयल्स को मात दी थी। उस मुकाबले में टीम पांच विकेट से जीती थी और वहां भी सूर्यकुमार यादव ने अर्धशतक जड़ा था। अंत में तिलक वर्मा और टिम डेविड की पारियों से टीम को जीत मिली थी। इस साल के मैच में भी ऐसा ही देखने को मिला। मौका रोहित के जन्मदिन का था रोहित फ्लॉप हुए। फिर सूर्या ने 55 रन बनाए। अंत में तिलक वर्मा ने डेविड का साथ दिया फिर ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज ने टीम को जीत दिला दी। पर उस साल मुंबई की टीम प्लेऑफ में जगह नहीं बना पाई थी। कहीं इस बार भी इस संयोग को देखते कुछ ऐसा ही तो नहीं होगा। मौजूदा हालात में ऐसा होने की कई संभावनाएं हैं।

साल 2022 में भी मुंबई इंडियंस ने रोहित के बर्थडे पर राजस्थान को हराया
Image Source : IPLसाल 2022 में भी मुंबई इंडियंस ने रोहित के बर्थडे पर राजस्थान को हराया

इस संयोग से पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस की टीम टेंशन में आ सकती है। अभी तक इस सीजन में टीम ने कुछ खास प्रदर्शन नहीं किया है। क्योंकि टीम लगातार 7 से 10 स्थान के बीच ही पॉइंट्स टेबल में रही है। बाकी टीमें काफी अच्छा कर रही हैं। मुंबई ने अभी तक 8 में से 4 मैच जीते हैं तो चार में उसे हार भी मिली है। पॉइंट्स टेबल में अभी टीम 7वें स्थान पर है। टीम को प्लेऑफ के लिए अभी बचे हुए छह मैचों में से कम से कम 3-4 मैच जीतने होंगे। अभी राह टीम के लिए आसान नहीं है। गेंदबाज हर मुकाबले में पिट रहे हैं। ओपनिंग जोड़ी कमाल कर नहीं पा रही है। अभी खामियां हैं, ऐसे में मुंबई इंडियंस के लिए चुनौतियां आसान नहीं हैं। इसलिए हमने कहा कि यह संयोग मुंबई की टेंशन बढ़ा सकता है।

यह भी पढ़ें:-

MI vs RR: रोहित शर्मा के विकेट पर मचा बड़ा बवाल, सोशल मीडिया पर सामने आया असली Video

युवा यशस्वी ने मैकुल्लम और डी विलियर्स को छोड़ दिया पीछे, रोहित शर्मा ने भी की जमकर तारीफ

जीत के बाद भी मुंबई इंडियंस के नाम दर्ज अनचाहा रिकॉर्ड, KKR के बराबर पहुंची रोहित शर्मा की टीम

Points Table से ऑरेंज कैप-पर्पल कैप तक सभी लिस्ट में उलटफेर, देखें ताजा हाल

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल