1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IPL 2024: एक बार फिर चोटिल हुआ ये स्टार खिलाड़ी! बीच मैच छोड़ना पड़ा मैदान

IPL 2024: एक बार फिर चोटिल हुआ ये स्टार खिलाड़ी! बीच मैच छोड़ना पड़ा मैदान

 Written By: Mohid Khan
 Published : Apr 30, 2024 09:57 pm IST,  Updated : Apr 30, 2024 09:57 pm IST

LSG vs MI: आईपीएल 2024 के बीच लखनऊ सुपर जायंट्स की टेंशन बढ़ गई है। टीम के एक स्टार खिलाड़ी मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेले जा रहे मैच के दौरान अचानक मैदान छोड़ दिया है।

Mayank Yadav- India TV Hindi
एक बार फिर चोटिल हुआ ये खिलाड़ी! Image Source : AP

Mayank Yadav LSG vs MI: आईपीएल 2024 का 48वां मैच लखनऊ सुपर जायंट्स और मुंबई इंडियंस की टीमों के बीच खेला जा रहा है। इस मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स ने पहले गेंदबाजी करते हुए कमाल का प्रदर्शन किया और मुंबई को 144 रन पर रोक दिया। इस पारी के दौरान टीम को एक बड़ा झटका लगा है। टीम के एक स्टार खिलाड़ी को बीच मैच मैदान छोड़ना पड़ा है। 

एक बार फिर चोटिल हुआ ये खिलाड़ी!

लखनऊ सुपर जायंट्स के तेज गेंदबाज मयंक यादव ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेले जा रहे मैच से वापसी की है। लेकिन माना जा रहा है कि वह एक बार फिर चोटिल हो गए हैं। मयंक यादव इस मैच से पहले साइड स्ट्रेन इंजरी से जूझ रहे थे। इस चोट के चलते वह 7 अप्रैल 2024 से टीम का हिस्सा नहीं बन रहे थे। मुंबई इंडियंस के खिलाफ उन्होंने वापसी की और 3.1 ओवर फेंके। लेकिन स्पेल के आखिरी ओवर की पहली गेंद पर वह मैदान छोड़कर चले गए। ऐसे में लखनऊ टीम की टेंशन एक बार फिर बढ़ गई है। 

गुजरात टाइटंस के खिलाफ भी छोड़ा था मैदान 

लखनऊ सुपर जायंट्स के तेज गेंदबाज मयंक यादव को 7 अप्रैल को गुजरात टाइटंस के खिलाफ खेले गए मैच में चोट का सामना करना पड़ा था। वह इस मैच में सिर्फ 1 ओवर ही फेंक सके थे, इसके बाद उन्होंने मैदान छोड़ दिया था। मैच के बाद पता चला था कि वह साइड स्ट्रेन इंजरी से जूझ रहे हैं। वह इस चोट के चलते पहले भी काफी परेशान रहे हैं। 

चोट के चलते आईपीएल 2023 से भी हुए थे बाहर 

बता दें लखनऊ सुपर जायंट्स ने मयंक यादव को आईपीएल 2022 के ऑक्शन के दौरान अपनी टीम में शामिल किया था। मयंक यादव ऑक्शन में 20 लाख रुपये की बेस प्राइस के साथ उतरे थे और लखनऊ सुपर जायंट्स ने उन्हें बेस प्राइस पर ही खरीद लिया था। इसके बाद वह आईपीएल 2023 से चोट के चलते बाहर हो गए थे। इस बार उन्होंने खेलने का मौका जरूर मिला है, लेकिन चोट के चलते वह ज्यादा खेल नहीं सके हैं। 

ये भी पढ़ें

T20 World Cup के लिए अभी भी बदल सकती है टीम इंडिया, जानें ICC का ये खास नियम

Rinku Singh: T20 वर्ल्ड कप 2024 में क्यों शामिल नहीं किए गए रिंकू सिंह, इस खिलाड़ी ने छीनी जगह

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल