1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. T20 World Cup के लिए अभी भी बदल सकती है टीम इंडिया, जानें ICC का ये खास नियम

T20 World Cup के लिए अभी भी बदल सकती है टीम इंडिया, जानें ICC का ये खास नियम

 Written By: Mohid Khan
 Published : Apr 30, 2024 06:51 pm IST,  Updated : Apr 30, 2024 06:51 pm IST

T20 World Cup 2024: टी20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए 20 टीमों में से अभी तक 4 टीमों ने स्क्वॉड का ऐलान कर दिया है। लेकिन ये टीमें अभी भी अपने स्क्वॉड में बदलाव कर सकती हैं।

T20 World Cup 2024- India TV Hindi
T20 World Cup के लिए अभी भी बदल सकती है टीम इंडिया Image Source : GETTY

T20 World Cup 2024: टी20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए अभी तक 4 टीमों के स्क्वॉड का ऐलान हो चुका है। इसमें न्यूजीलैंड, साउथ अफ्रीका, इंग्लैंड और भारत का नाम शामिल है। वहीं, 16 टीमों ने अभी तक अपना स्क्वॉड नहीं बताया। लेकिन खास बात ये है कि जिन टीमों ने स्क्वॉड का ऐलान कर दिया है। वह भी अपनी टीम में बदलाव कर सकती है। 

टी20 वर्ल्ड कप के लिए अभी भी बदल सकती है टीम

इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल ने सभी टीमों के अपने स्क्वॉड का ऐलान करने के लिए 1 मई तक का समय दिया है। लेकिन आईसीसी के नियम के मुताबिक, सभी टीमें 25 मई तक अपनी टीम में बदलाव कर सकती हैं। इसके लिए उन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल से मंजूरी नहीं लेनी होगी। लेकिन 25 मई के बाद टीम में बदलाव करने के लिए सभी टीमों को आईसीसी की मंजूरी के बदलाव करने की गुंजाइश रहेगी। 

टीम इंडिया ने वनडे वर्ल्ड कप में भी किया था ऐसा 

बता दें, टीम इंडिया ने वनडे वर्ल्ड कप 2023 के दौरान भी स्क्वॉड के ऐलान के बाद टीम में बदलाव किया था। दरअसल, टीम के ऐलान के दौरान अक्षर पटेल स्क्वॉड का हिस्सा थे। लेकिन वह इसके बाद चोटिल हो गए थे। ऐसे में रविचंद्रन अश्विन की टीम में एंट्री हुई थी और वह वर्ल्ड कप में खेले भी थे।

टी20 वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया का स्क्वॉड

रोहित शर्मा, यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत, संजू सैमसन, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज

ट्रैविलिंग रिजर्व- 

रिंकू सिंह, शुभमन गिल, खलील अहमद और आवेश खान

टी20 वर्ल्ड कप 2024 के ग्रुप:

ग्रुप ए- भारत, पाकिस्तान, आयरलैंड, कनाडा, यूएसए

ग्रुप बी- इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया, नामीबिया, स्कॉटलैंड, ओमान
ग्रुप सी- न्यूजीलैंड, वेस्टइंडीज, अफगानिस्तान, युगांडा, पापुआ न्यू गिनी
ग्रुप डी- साउथ अफ्रीका, श्रीलंका, बांग्लादेश, नीदरलैंड्स, नेपाल 

टी20 वर्ल्ड कप 2024 में भारतीय टीम का शेड्यूल

5 जून - Vs आयरलैंड, न्यूयॉर्क
9 जून - VS पाकिस्तान, न्यूयॉर्क
12 जून - VS यूएसए, न्यूयॉर्क
15 जून - VS कनाडा, फ्लोरिडा 

ये भी पढ़ें

IPL 2024 के बीच BCCI ने इस खिलाड़ी को किया बैन, इस गलती की मिली सजा

T20 World Cup 2024: BCCI का बड़ा फैसला, क्रिकेटर ऑफ द ईयर को ही कर दिया टीम इंडिया से बाहर

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल