1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. फैंस का इंतजार हुआ खत्म, आ गई फाइनल लिस्ट; IPL 2024 ऑक्शन में इतने खिलाड़ियों पर लगेगी बोली

फैंस का इंतजार हुआ खत्म, आ गई फाइनल लिस्ट; IPL 2024 ऑक्शन में इतने खिलाड़ियों पर लगेगी बोली

 Published : Dec 11, 2023 09:27 pm IST,  Updated : Dec 11, 2023 10:47 pm IST

IPL 2024 के लिए ऑक्शन 19 दिसंबर को दुबई में होना है। अब ऑक्शन में कितने खिलाड़ियों पर बोली लगेगी। इसकी लिस्ट आईपीएल ने जारी कर दी है।

Harshal Patel And Travis Head- India TV Hindi
Harshal Patel And Travis Head Image Source : GETTY

IPL 2024 Auction: IPL दुनिया की सबसे ज्यादा देखे जाने वाली लीग है। यहां खेलकर कई स्टार क्रिकेटर्स ने अपना करियर बनाया है। आईपीएल में खेलने पर प्लेयर्स को पैसा और शोहरत दोनों चीजें मिलती है। आईपीएल 2024 के लिए फैंस बहुत ही ज्यादा उत्साहित हैं और आने वाले सीजन के लिए ऑक्शन 19 दिसंबर को दुबई में आयोजित किया जाएगा। यह पहली बार होगा कि ऑक्शन विदेश में आयोजित किया जाएगा। अब आईपीएल ने बता दिया है कि ऑक्शन में कितने खिलाड़ियों को सेलेक्ट किया गया है। 

ऑक्शन में इतने खिलाड़ी लेंगे हिस्सा 

आईपीएल 2024 ऑक्शन के लिए खिलाड़ियों की लिस्ट जारी कर दी गई है। आईपीएल ने इस बार ऑक्शन के लिए 333 खिलाड़ियों को सेलेक्ट किया है। इनमें से 214 भारतीय और 119 विदेशी खिलाड़ी शामिल हैं। ऑक्शन के लिए चुने गए खिलाड़ियों में 116 प्लेयर्स कैप्ड हैं और 215 अनकैप्ड खिलाड़ी हैं। 

23 खिलाड़ियों ने 2 करोड़ रखा बेस प्राइज 

आईपीएल 2024 ऑक्शन में सभी टीमें ज्यादा से ज्यादा कुल 77 खिलाड़ी ही खरीद सकती हैं, जिसमें 30 स्लॉट विदेशी प्लेयर्स के लिए हैं। वहीं ऑक्शन के लिए 23 खिलाड़ियों ने अपना बेस प्राइज 2 करोड़ रुपये रखा है। 13 खिलाड़ी ऐसे हैं, जिन्होंने ऑक्शन के लिए अपना बेस प्राइज 1.5 करोड़ रुपये रखा है। आईपीएल नीलामी 2.30 बजे से शुरू होगी।  

IPL 2024 ऑक्शन के लिए टीमों के पास बचे हुए स्लॉट: 

चेन्नई सुपर किंग्स- 6 स्लॉट

दिल्ली कैपिटल्स- 9 स्लॉट
गुजरात टाइटंस- 8 स्लॉट
केकेआर- 12 स्लॉट
लखनऊ सुपर जायंट्स- 6 स्लॉट
मुंबई इंडियंस- 8 स्लॉट
पंजाब किंग्स- 8 स्लॉट
आरसीबी- 6 स्लॉट
राजस्थान रॉयल्स- 8 स्लॉट
सनराइजर्स हैदराबाद- 6 स्लॉट 

इन टीमों ने जीता आईपीएल का खिताब

आईपीएल के 16 सीजन हो चुके हैं। अभी तक मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स ने पांच-पांच बार आईपीएल का खिताब जीता है। केकेआर ने दो बार, राजस्थान रॉयल्स, डेक्कन चार्जर्स, गुजरात टाइटंस और सनराइजर्स हैदराबाद ने एक-एक बार ट्रॉफी अपने नाम की है। 

यह भी पढ़ें: 

ICC ने किया अंडर-19 वर्ल्ड कप के नए शेड्यूल का ऐलान, इस टीम के खिलाफ पहला मैच खेलेगा भारत

इन 3 खिलाड़ियों को पहली बार मिली टेस्ट टीम में जगह, भारत दौरे पर कर सकते हैं डेब्यू

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल