1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IPL 2025 चैंपियन टीम को आखिर कितनी मिलेगी प्राइज मनी? जानें पहले सीजन से लेकर अब तक कितना हुआ Prize Money में इजाफा

IPL 2025 चैंपियन टीम को आखिर कितनी मिलेगी प्राइज मनी? जानें पहले सीजन से लेकर अब तक कितना हुआ Prize Money में इजाफा

 Written By: Abhishek Pandey
 Published : May 23, 2025 09:09 am IST,  Updated : May 23, 2025 10:35 am IST

IPL 2025: आईपीएल 2025 के सीजन में प्लेऑफ में पहुंचने वाली चार टीमों का फैसला हो चुका है, वहीं अब सभी फैंस की नजरें इस सीजन के फाइनल में पहुंचने वाली 2 टीमों पर टिकी हुई हैं।

IPL Trophy- India TV Hindi
आईपीएल 2025 विजेता टीम प्राइज मनी। Image Source : GETTY

इंडियन प्रीमियर लीग का 18वां सीजन अब खत्म होने के करीब है जिसमें प्लेऑफ में पहुंचने वाली चार टीमें भी तय हो गई हैं। प्लेऑफ मैचों की शुरुआत 29 मई से होगी जिसमें 3 जून को फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। इस बार प्लेऑफ में गुजरात टाइटंस, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस की टीम ने जगह बनाई है, जिसमें अभी ये तय होना कि कौन सी 2 टीमें क्वालीफायर-1 में भिड़ेंगी और किन 2 टीमों के बीच एलिमिनेटर मुकाबला खेला जाएगा। इसके अलावा सभी की नजरें इस सीजन की विजेता टीम को मिलने वाली प्राइज मनी पर भी टिकी हुई है।

पिछले सीजन विजेता टीम को मिली थी 20 करोड़ रुपए की प्राइज मनी

आईपीएल के पिछले सीजन में कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम ने खिताब को अपने नाम किया था, जिसमें उन्हें प्राइज मनी के तौर पर कुल 20 करोड़ रुपए मिले थे। वहीं रनरअप रही सनराइजर्स हैदराबाद की झोली में भी 13 करोड़ रुपए प्राइज मनी के तौर पर आए थे। साल 2022 के सीजन से लेकर पिछले सीजन तक चैंपियन और रनरअप टीम को इतनी ही प्राइज मनी मिली थी, जिसके बाद ऐसी उम्मीद की जा रही है कि इस सीजन भी चैंपियन बनने वाली टीम को 20 करोड़ रुपए की प्राइज मनी मिलेगी। इसके अलावा तीसरे और चौथे नंबर पर रहने वाली टीमों को 7 करोड़ रुपए और 6.5 करोड़ रुपए की प्राइज मनी मिलने की उम्मीद की जा सकती है।

IPL Prize Money
Image Source : INDIA TVआईपीएल प्राइज मनी।

पर्पल और ऑरेंज कैप विजेता को मिलेगी इतनी प्राइज मनी

IPL में पर्पल और ऑरेंज कैप जीतने वाले प्लेयर्स को भी प्राइज मनी मिलती है, जिसमें सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाला खिलाड़ी जहां ऑरेंज कैप जीतने का हकदार बनता है तो वहीं उसे प्राइज मनी के रूप में 10 लाख रुपए भी दिए जाते हैं। वहीं सीजन में सबसे ज्यादा विकेट हासिल करने वाले खिलाड़ी को भी प्राइज मनी के रूप में 10 लाख रुपए मिलेंगे।

ये भी पढ़ें

जो रूट ने सचिन तेंदुलकर को छोड़ा पीछे, 14 साल बाद टूटा ये महाकीर्तिमान

आईपीएल तो गया, लेकिन टीम इंडिया के लिए जागी उम्मीदें, इस खिलाड़ी ने दिखाए अपने तेवर

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल