1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IPL 2025 Mega Auction: अर्शदीप सिंह फिर से पंजाब किंग्स का बने हिस्सा, RTM का यूज कर बनाया इतने करोड़ में हिस्सा

IPL 2025 Mega Auction: अर्शदीप सिंह फिर से पंजाब किंग्स का बने हिस्सा, RTM का यूज कर बनाया इतने करोड़ में हिस्सा

 Written By: Abhishek Pandey @anupandey29
 Published : Nov 24, 2024 04:03 pm IST,  Updated : Nov 24, 2024 04:06 pm IST

IPL 2025 Mega Auction: इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के मेगा ऑक्शन का आगाज हो गया है, जिसमें मार्की प्लेयर्स को लेकर सबसे पहले बोली लगाई जा रही है। इसमें टीम इंडिया के स्टार तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह जो ऑक्शन का हिस्सा हैं, उनको 18 करोड़ रुपए में पंजाब किंग्स ने फिर से अपना हिस्सा बना लिया है।

अर्शदीप सिंह को 18...- India TV Hindi
अर्शदीप सिंह को 18 करोड़ रुपए में पंजाब किंग्स की टीम ने मेगा ऑक्शन में किया रिटेन। Image Source : INDIA TV

इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल के साल 2025 में खेले जाने वाले सीजन से पहले सऊदी अरब के शहर जेद्दा में मेगा ऑक्शन का आयोजन किया जा रहा जिसमें इस बार कई बड़े नाम भी शामिल हैं। इसी में एक नाम टीम इंडिया के युवा बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह का भी है जिन्होंने टी20 वर्ल्ड कप 2024 में भारतीय टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका अदा की थी, आईपीएल मेगा ऑक्शन में उन्हें पंजाब किंग्स ने 18 करोड़ रुपए में फिर से अपनी टीम में शामिल कर लिया है। अर्शदीप के लिए पंजाब किंग्स की टीम ने आरटीएम का यूज करने का फैसला किया था।

अर्शदीप सिंह ने आईपीएल में साल 2019 में खेला था पहला सीजन

आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन में अर्शदीप सिंह को मार्की प्लेयर्स में जगह मिली थी, जिसमें उनका बेस प्राइज 2 करोड़ रुपए था। अर्शदीप सिंह को लेकर बात की जाए तो उन्होंने साल 2019 में हुए आईपीएल सीजन में डेब्यू किया था जिसमें वह पंजाब किंग्स टीम का हिस्सा थे और साल 2024 के सीजन तक वह इसी टीम की तरफ से खेलते हुए दिखाई दिए हुए थे। हालांकि इस बार जब मेगा ऑक्शन के लिए पंजाब किंग्स की तरफ से रिटेन किए गए प्लेयर्स के नाम जारी किए गए तो उसमें अर्शदीप सिंह का नाम शामिल था। अर्शदीप सिंह ने अब तक आईपीएल में 65 मैचों में खेलते हुए 27 के औसत से 76 विकेट हासिल किए हैं, जिसमें उनका इकॉनमी रेट 9.03 का रहा है। वहीं एक मैच में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन को लेकर बात की जाए तो वह 32 रन देकर 5 विकेट रहा है।

आईपीएल में अच्छे प्रदर्शन के दम पर बनाई थी टीम इंडिया में जगह

अर्शदीप सिंह ने आईपीएल में अपने अच्छे प्रदर्शन के दम पर टीम इंडिया में जगह बनाई थी, जिसमें उन्हें साल 2022 में इंग्लैंड के दौरे पर खेली गई टी20 सीरीज में डेब्यू करने का मौका मिला था। अर्शदीप सिंह ने अब तक इंटरनेशनल क्रिकेट में 60 टी20 और 8 वनडे मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने टी20 इंटरनेशनल में जहां 95 विकेट हासिल किए हैं, तो वहीं वनडे में 12 विकेट अपने नाम कर चुके हैं

ये भी पढ़ें

विराट कोहली ने की एशियाई 'डॉन ब्रैडमैन' के महारिकॉर्ड की बराबरी, सचिन का ऐतिहासिक कीर्तिमान टूटना तय

AUS और विराट की प्रेमकथा, पर्थ में सेंचुरी से रचा इतिहास, सचिन के साथ ही डॉन ब्रेडमैन को भी छोड़ा पीछे

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल