1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND-PAK टेंशन के बीच साउथ अफ्रीकी क्रिकेट ने बोर्ड ने जारी किया बड़ा बयान, प्लेयर्स की सुरक्षा पर कह दी बड़ी बात

IND-PAK टेंशन के बीच साउथ अफ्रीकी क्रिकेट ने बोर्ड ने जारी किया बड़ा बयान, प्लेयर्स की सुरक्षा पर कह दी बड़ी बात

 Written By: Hitesh Jha
 Published : May 09, 2025 05:23 pm IST,  Updated : May 09, 2025 05:26 pm IST

आईपीएल 2025 एक हफ्ते के लिए स्थगित कर दिया गया है। भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ रहे तनाव को देखने के बाद बीसीसीआई ने ये फैसला लिया है।

PBKS vs DC- India TV Hindi
PBKS vs DC Image Source : GETTY

भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध जैसी स्थिति बनी हुई है। दोंनो देशों के बीच बढ़ते हुए टेंशन के बीच आईपीएल 2025 के सस्पेंड करने का फैसला लिया गया है। दोनों देशों के तरफ से लगातार हमले हो रहे हैं और इसी वजह से बीसीसीआई ने आईपीएल को फिलहाल एक हफ्ते के लिए बंद करने का फैसला किया है। आईपीएल के बंद होने के बाद अब सभी विदेशी खिलाड़ी वापस अपने देश लौटना चाहते हैं। इसी बीच क्रिकेट साउथ अफ्रीका (CSA) ने आईपीएल में खेल रहे अफ्रीकी खिलाड़ियों को लेकर बड़ा बयान दिया गया है।

दक्षिण अफ्रीका के क्रिकेट बोर्ड ने जारी किया बड़ा बयान

दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेटर्स एसोसिएशन के CEO एंड्रयू ब्रीट्जके ने कहा कि खिलाड़ियों के स्वास्थ्य और सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जा सकता। वह आईपीएल में सभी दक्षिण अफ्रीकी खिलाड़ियों के सीधे संपर्क में हैं और उन्हें सुरक्षा रिपोर्ट से अवगत करा रहे हैं। बोर्ड ने अपने खिलाड़ियों को हरसंभव सहायता देने का वादा किया है।

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने भी इस पूरे मुद्दे पर बयान जारी किया है। उन्होंने कहा कि ऑस्ट्रेलियाई बोर्ड पाकिस्तान और भारत में स्थिति पर लगातार नजर रख रहा है। वह लगातार ऑस्ट्रेलियाई सरकार, पीसीबी, बीसीसीआई और स्थानीय सरकारी अधिकारियों से नियमित सलाह और अपडेट ले रहे हैं। बोर्ड के अधिकारी लगातार खिलाड़ियों और सहयोगी स्टाफ के साथ बातचीत कर रहे हैं।

पंजाब और दिल्ली मैच के दौरान हुआ ब्लैकआउट

बता दें, पाकिस्तान के भारत पर हमला करने के बाद 8 मई को धर्मशाला स्टेडियम में खेले गए पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स का मैच भी बीच में ही रोकना पड़ा था। 10.1 ओवर के खेल के बाद स्टेडियम में  ब्लैकआउट हुआ जिसके बाद सभी खिलाड़ियों को मैदान से बाहर बुला लिया गया और फिर फैंस से भी अपने-अपने घर लौटने को कहा गया।

इसी बीच आईपीएल को लेकर एक और बड़ी अपडेट सामने आई है। इसके मुताबिक यह टूर्नामेंट अनिश्चितकाल के लिए नहीं, बल्कि एक हफ्ते के लिए सस्पेंड किया गया है। बीसीसीआई ने आधिकारिक तौर पर यह जानकारी दी है। बीसीसीआई उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने कहा कि मौजूदा हालात को देखते हुए आईपीएल 2025 को एक हफ्ते के लिए सस्पेंड किया गया है। उन्होंने बताया कि बचे हुए मुकाबलों की जानकारी सही समय पर दी जाएगी।

यह भी पढ़ें

अब कब होगा आईपीएल का बचा हुआ सीजन, BCCI ने दिया बड़ा अपडेट

बड़ा ऐलान, सिर्फ 9 मैच खेलने वाला टीम का कोच नियुक्त, तीनों फॉर्मेट में देंगे कोचिंग

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल