आईपीएल 2025 का समापन हो चुका है। पंजाब किंग्स को 6 रनों से हराकर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की टीम ने खिताब अपने नाम किया। 17 साल के बाद आखिरकार RCB ने खिताब अपने नाम किया। RCB के रूप में इस सीजन आईपीएल को नया चैंपियन मिला है। इसके साथ ही इस सीजन कई और रिकॉर्ड भी टूटे हैं। आइए हम आपको बताते हैं कि IPL 2025 में क्या क्या रिकॉर्ड बने हैं।
आईपीएल 2025 में 26831 रन बने। यह आईपीएल के किसी सीजन में सबसे ज्यादा रन हैं। वहीं इस सीजन कुल 2245 चौके और 1294 छक्के लगे। इससे पहले इतनी ज्यादा बाउंड्रीज (चौके और छक्के) किसी भी सीजन में नहीं लगे थे। ये भी अपने आप में एक नया रिकॉर्ड है। आईपीएल 2025 में कुल 52 बार 200 से ज्यादा स्कोर बने, यह किसी भी सीजन में बनाए गए सबसे ज्यादा 200+ स्कोर हैं।
आईपीएल 2025 में बने रिकॉर्ड
-
एक सीजन में सबसे ज्यादा रन: 26381
-
एक सीजन में सबसे ज्यादा रन/विकेट: 30.39
-
एक सीजन में सबसे ज्यादा प्रति ओवर रन: 9.62
-
एक सीजन में सबसे ज्यादा चौके: 2245
-
एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के: 1294
-
सबसे ज्यादा 200 से ज्यादा का स्कोर: 52
IPL 2025 के फाइनल मैच में कुल 23 छक्के लगे, जो 2016 के फाइनल में लगे 23 छक्कों के बराबर है और अब यह एक संयुक्त रिकॉर्ड है। पंजाब किंग्स (PBKS) ने फाइनल मैच में14 छक्के जड़े, जो किसी भी टीम द्वारा IPL फाइनल में लगाए गए सबसे ज्यादा सिक्स हैं। इससे पहले 2011 में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और 2016 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) ने फाइनल में 13-13 छक्के लगाए थे।
RCB ने रजत पाटीदार की कप्तानी में जीता खिताब
रजत पाटीदार की कप्तानी में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने IPL 2025 के फाइनल में पंजाब किंग्स को 6 रनों से हराकर सालों से चले आ रहे ट्रॉफी के सूखे को खत्म किया। पिछले 17 सालों में RCB की टीम ने तीन फाइनल मैच खेला था लेकिन उन्हें 18वें सीजन में खिताब जीतने का मौका मिला। इस जीत के बाद कप्तान रजत पाटीदार ने खुलासा किया कि क्वालीफायर-1 के बाद ही उन्हें ऐसा लगने लगा था कि उनकी टीम इस सीजन खिताब जीत सकती है। इसके अलावा उन्होंने कोहली और आरसीबी फैंस को ट्रॉफी का हकदार भी बताया।
यह भी पढ़ें
IPL चैंपियन बनने के बाद विराट कोहली ने किया टेस्ट क्रिकेट का जिक्र, कही दिल जीत लेने वाली बात
कहां होगी RCB की विक्ट्री परेड? लाल रंग से सजेगा ये शहर; तुरंत नोट कर लीजिए टाइमिंग