रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने आईपीएल 2025 के फाइनल में पंजाब किंग्स को 6 रनों से हराकर खिताब अपने नाम किया। इस जीत के बाद RCB के खेमे में मौजूद सभी प्लेयर्स के चेहरे पर अलग तरह की भावनाएं थी। इस दौरान विराट कोहली सबसे ज्यादा इमोशनल नजर आए। विराट पिछले 18 साल से इस फ्रेंचाइजी के लिए खेल रहे हैं और लेकिन अब जाकर उन्हें आईपीएल ट्रॉफी को उठाने का मौका मिला है। इस बीच आईपीएल का खिताब जीतने के बाद विराट कोहली ने अपने रिटायरमेंट और टेस्ट क्रिकेट को लेकर बात की।
आईपीएल जीतने के बाद विराट ने किया टेस्ट क्रिकेट का जिक्र
मैच के बाद मैथ्यू हेडन के साथ बातचीत के दौरान विराट ने कहा कि वह यहां खड़े होकर खुद के बारे में बात नहीं करना चाहते हैं। उनके बारे में पहले ही बहुत कुछ कहा जा चुका ह। उन्होंने कहा कि यह जीत बैंगलोर और हर एक खिलाड़ी और परिवार और प्रबंधन के लिए है। यह पल उनके करियर के सबसे बेहतरीन पलों में से एक है, लेकिन लेकिन फिर भी ये टेस्ट क्रिकेट से पांच स्तर नीचे दर्शाता है, यही कारण है कि उन्हें टेस्ट क्रिकेट से इतना प्यार है और यही कारण है कि वह टेस्ट क्रिकेट को इतना महत्व देते हैं। उन्होंने आने वाले युवा पीढ़ियों से बस यही आग्रह किया है कि वे इस प्रारूप का सम्मान करें।
टेस्ट क्रिकेट का सम्मान करें- विराट कोहली
उन्होंने आगे कहा कि अगर आप टेस्ट क्रिकेट में प्रदर्शन करते हैं, तो आप दुनिया में कहीं भी जाएं, लोग आपकी इज्जत करते हैं और कहते हैं- शाबाश, तुमने क्रिकेट सही मायनों में खेला। दिग्गज बल्लेबाज ने आगे कहा कि अगर आप पूरी दुनिया में क्रिकेट के स्तर पर सम्मान पाना चाहते हैं, तो टेस्ट क्रिकेट को अपनाएं और उसमें अपना दिल-जान लगा दें और जब आप दूसरी तरफ से चमत्कारों के साथ निकलेंगे, तो क्रिकेट की दुनिया में आपको भी दिग्गजों जैसा सम्मान मिलेगा।
विराट ने टेस्ट क्रिकेट से ले लिया है संन्यास
आपको बता दें कि विराट कोहली ने पिछले महीने (मई) टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। उनके इस फैसले ने पूरे क्रिकेट जगत को चौंका दिया था। विराट कोहली ने अपने टेस्ट करियर में 123 मैचों में भारत का प्रतिनिधित्व किया। इसमें दौरान उन्होंने 30 शतक और 31 अर्धशतक के साथ 9230 रन बनाए। विराट के पास टेस्ट क्रिकेट में 10 हजार रन बनाने का मौका था, लेकिन उन्होंने उससे पहले ही संन्यास ले लिया।
यह भी पढ़ें
RCB को ट्रॉफी जिताकर सबसे बड़े हीरो बने 3 प्लेयर्स, इनके आगे नहीं टिकी विरोधी टीमें; सपना हुआ पूरा
क्रुणाल पांड्या ने कर दिया कमाल, ऐसा कारनामा करने वाले बने पहले खिलाड़ी