IPL का नया सीजन 28 मार्च से शुरू होने जा रहा है। अब कुछ ही दिन बाद दो टीमें आमने सामने होंगी। इस बीच बीसीसीआई ने नया नियम लागू कर दिया है। जो काफी रोचक है। खास बात ये है कि जो नया नियम लाया गया है, वो 10 ओवर के बाद नया रोमांच मैच में भर देगा, ऐसी संभावना जताई जा रही है। चलिए आपको बताते हैं कि आईपीएल का नया नियम क्या है। इसे जरा बारीकी से समझिएगा, क्योंकि इसमें पेच भी है, जो आपके लिए जानना जरूरी है।
आईपीएल में बॉल में बदलाव को लेकर नियम
बीसीसीआई आईपीएल में बॉल बदलने का लेकर नया नियम लाया है, जिसके बारे में टीमों को बता दिया गया है। मैच के दौरान अगर बॉल कहीं ऐसी जगह चली जाती है, जहां से वापस नहीं आ सकती या फिर अंपायर को यूं ही लगता है कि बॉल खराब हो गई है और इसे बदला जाना चाहिए तो इसके लिए अंपायर आखिरी फैसला ले सकते हैं। कई बार देखने में आता है कि बल्लेबाज छक्का लगाते हैं तो बॉल बाहर चली जाती है और उसे कोई लेकर चला जाता है तो ये नियम लागू होगा। नियमानुसान नई बॉल वैसी ही होनी चाहिए जैसी से पहले मैच खेला जा रहा था। बॉल बदलने के बाद अंपायर बल्लेबाज, गेंदबाजी टीम और कप्तान को इस बारे में पूरी जानकारी देंगे।
दूसरी पारी के 10 ओवर पूरे होने पर बदली जाएगी बॉल
इसके अलावा दूसरा नियम ये है कि दूसरी पारी में गेंदबाजी टीम अंपायर से बॉल को बदलने के लिए कह सकती है, लेकिन ऐसा 10 ओवर होने के बाद ही किया जा सकेगा। मैच की दूसरी पारी में जो टीम गेंदबाजी कर रही होगी, वो 10 ओवर के बाद कभी भी बॉल बदल सकती है, लेकिन ऐसा केवल ही बार किया जा सकेगा। हालांकि ध्यान रखिएगा कि ये नियम केवल शाम के मैच में ही लागू होगा। यानी दिन में साढ़े तीन बजे से जो मैच होगा, उसमें बॉल नहीं बदली जा सकेगी। इस नियम की खास बात ये है कि ओवर खत्म होने के बाद ही बॉल बदली जाएगी, यानी बीच ओवर में गेंद में बदलाव नहीं किया जाएगा।
पिछली बार ये ये है नियम में बदलाव
गेंदबाजी टीम जब 10 ओवर के बाद बॉल को बदलने के लिए अंपायर से कहेगी तो अंपायर उसी तरह की घिसी हुई बॉल देंगे, जैसी पहले थी। ऐसा ओस के कारण किया जा रहा है। वैसे तो ये नियम पिछले साल भी लागू हुआ था, लेकिन इस बार इसमें हल्का सा पेच है। इस बार अगर गेंदबाजी टीम 10 ओवर के बाद बॉल में बदलाव के लिए अंपायर से कहेगी तो बॉल अनिवार्य रूप से बदली जाएगी। उस वक्त अगर ओस नहीं है तो भी गेंद बदलनी पड़ेगी।
यह भी पढ़ें
IPL 2026 कौन जीतेगा, AI ने बताया चार टीमों का नाम, CSK को किया बाहर
केएल राहुल ने छोड़ दी लखनऊ सुपर जायंट्स, लेकिन अभी तक नहीं टूटा उनका रिकॉर्ड