1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. RCB vs GT: 17 मैच में 2 फिफ्टी और 1 डक, IPL प्लेऑफ में विराट कोहली का कुछ ऐसा है रिकॉर्ड

RCB vs GT: 17 मैच में 2 फिफ्टी और 1 डक, IPL प्लेऑफ में विराट कोहली का कुछ ऐसा है रिकॉर्ड

 Written By: Vanson Soral @VansonSoral
 Published : May 26, 2026 11:00 am IST,  Updated : May 26, 2026 11:00 am IST

IPL 2026 के प्लेऑफ स्टेज का 26 मई से आगाज होने जा रहा है। धर्मशाला में होने वाले क्वालिफायर-1 में डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की गुजरात टाइटंस से भिड़ंत होगी।

Virat Kohli- India TV Hindi
विराट कोहली Image Source : PTI

Virat Kohli: IPL 2026 का लीग स्टेज समाप्त हो चुका है और अब बारी है प्लेऑफ की। सीजन के क्वालिफायर-1 मुकाबले का 26 मई को धर्मशाला में आयोजन होने जा रहा है, जिसमें डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की गुजरात टाइटंस से टक्कर होगी। आज का मुकाबला फाइनल के लिहाज से दोनों टीमों के लिए काफी अहम है, क्योंकि जो भी टीम जितेगी उसे सीधे फाइनल में जाने का टिकट मिल जाएगा। ऐसे में दोनों टीमों की नजर जीत पर लगी हैं।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु लगातार दूसरी बार फाइनल खेलने के सपने के साथ धर्मशाला में उतरेगी, जहां विराट कोहली पर सभी की निगाहें टिकी होंगी। वैसे तो विराट कोहली ने अपने IPL करियर में रनों का अंबार लगाया है, लेकिन जब बात प्लेऑफ मुकाबलों की आती है तो यही विराट कोहली आंकड़ों के लिहाज से कुछ खास कमाल नहीं कर पाए हैं। IPL 2026 के क्वालिफायर-1 से पहले उनके प्लेऑफ रिकॉर्ड ने एक बार फिर चर्चा छेड़ दी है।

IPL के सबसे बड़े बल्लेबाज विराट

विराट कोहली का IPL करियर किसी सपने से कम नहीं रहा है। उन्होंने अब तक 281 मैचों में 9218 रन बनाए हैं। उनके नाम 9 शतक और 67 अर्धशतक दर्ज हैं। इस दौरान उनका औसत 40.07 और स्ट्राइक रेट 134.39 का रहा है। 18 साल के लंबे इंतजार के बाद विराट कोहली और RCB ने 2025 में पहली बार IPL ट्रॉफी अपने नाम की थी। अब टीम लगातार दूसरी बार खिताब जीतने की दहलीज पर खड़ी है।

शानदार फॉर्म में हैं किंग कोहली

इस सीजन भी विराट कोहली का बल्ला जमकर बोल रहा है। उन्होंने 14 पारियों में 557 रन बनाए हैं। उनका औसत 50.63 का है, जबकि स्ट्राइक रेट 163.82 रहा है, जो उनके IPL करियर के किसी भी सीजन में सबसे बेहतर स्ट्राइक रेट है। IPL इतिहास के सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज विराट कोहली के लिए प्लेऑफ मुकाबले हमेशा उतने सफल नहीं रहे हैं। आंकड़ों पर नजर डालें, तो विराट ने अब तक IPL प्लेऑफ में 17 मैच खेले हैं। इन मुकाबलों में उनके बल्ले से सिर्फ 396 रन निकले हैं, जिसमें 2 अर्धशतक और 1 डक शामिल है।। इस दौरान उनका औसत 26.40 रहा है। अब कोहली के पास अपने इस रिकॉर्ड को सुधारने का मौका होगा।

यह भी पढ़ें:

Dharamsala Weather Report: धर्मशाला में मौसम बनेगा विलेन? बारिश ने बढ़ाई गुजरात टाइटंस की टेंशन

PBKS के वायरल वीडियो पर मचे बवाल के बाद श्रेयस अय्यर की बहन ने तोड़ी चुप्पी, ट्रोलर्स पर साधा निशाना

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल