आईपीएल के इस सीजन में अब तक 20 मुकाबले खेले जा चुके हैं। शनिवार और रविवार को दो दो मैच खेले गए। डबल हेडर के बाद अब अंक तालिका में भी बदलाव नजर आ रहे हैं। अब तक हुए मैचों के बाद दो ही टीमें ऐसी बीच हैं, जिन्होंने एक भी मैच हारा नहीं है। यानी अजेय बनी हुई हैं। इस बीच चलिए एक नजर डालते हैं कि 20 मैचों के बाद अब कौन सी टीम कहां खड़ी है।
आरसीबी ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से दी मात
रविवार को आईपीएल 2026 का अहम और बड़ा मुकाबला खेला गया। आरसीबी और मुंबई इंडियंस के बीच हुए मैच में आरसीबी ने एक बार फिर से बाजी मार ली और मैच को 18 रनों से अपने नाम कर लिया। आरसीबी ने 240 रनों का बड़ा स्कोर खड़ा किया था, लेकिन मुंबई ने भी 222 रन बना दिए थे। यानी आरसीबी इतने ज्यादा रन बनाने के बाद भी बहुत बड़ी जीत दर्ज नहीं कर पाई। हालांकि उसे दो अंक मिल गए हैं।
राजस्थान रॉयल्स का टॉप पर कब्जा बरकरार, पंजाब दूसरे स्थान पर
इस बीच अंक तालिका पर अगर नजर डालें तो पता चलता है कि राजस्थाान रॉयल्स की टीम चार मैच खेलकर आठ अंक हासिल कर चुकी है। उनका नेट रन रेट भी काफी अच्छा है। टीम फिलहाल पहले नंबर पर चल रही है। पंजाब किंग्स ने भी चार मैच खेले हैं, उसमें से तीन में उसे जीत मिली है और उसके पास सात अंक हैं। टीम का एक मैच बारिश के कारण रद हो गया था, इसलिए उसका एक अंक मिला था। यही दो टीमें ऐसी हैं, जो आईपीएल के इस सीजन अब तक एक भी मैच हारी नहीं हैं।
आरसीबी की टीम तीसरे नंबर पर मजबूती से खड़ी है
आरसीबी ने भी चार मैच खेल लिए हैं। उसमें से तीन में उसे जीत मिली है और एक में हार का भी सामना करना पड़ा है। टीम के पास छह अंक हैं और तीसरे नंबर पर काबिज है। दिल्ली कैपिटल्स, गुजरात टाइटंस और एलएसजी की ने चार चार मैच खेलकर दो दो मैच अपने नाम किए हैं। इन सभी टीमों के पास चार चार अंक हैं। दिल्ली नंबर चार, जीटी नंबर 5 और एलएसजी नंबर 6 पर बनी हुई है।
कोलकाता नाइटराइडर्स की हालत बहुत खराब, एक भी मैच अभी तक नहीं जीती
सनराइजर्स हैदराबाद, मुंबई इंडियंस और सीएसके ने भी चार चार मैच खेलकर एक एक मैच जीता है। यानी इनके पाा दो दो अंक हैं। हैदराबाद की टीम नंबर 7, मुंबई इंडियंस नंबर आठ और सीएसके नौवें नंबर पर है। केकेआर यानी कोलकाता नाइटराइडर्स की टीम नंबर 10 पर है। टीम ने चार मैच खेले हैं और एक भी मैच जीतने में उसने कामयाबी हासिल नहीं की है। एक मैच बारिश के कारण धुला था, जिसके लिए उसे एक अंक मिला है। यानी टीम का खाता तो खुल गया है, लेकिन जीत अभी तक नसीब नहीं हुई है। आने वाले दिनों में केकेआर की टीम और भी ज्यादा मुश्किल में पड़ सकती है।
यह भी पढ़ें
रोहित शर्मा अंपायर पर बुरी तरह झल्लाए, बल्ला चेक करते समय गेज से नहीं हो रहा था पास; देखें VIDEO
विराट कोहली आउट होने के बाद हुए आग बबूला, गुस्से में फेंका ग्लव्स और हेलमेट, वीडियो हुआ वायरल