1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. T20I और ODI सीरीज के लिए टीम का ऐलान, जानिए किसे बनाया गया कप्तान

T20I और ODI सीरीज के लिए टीम का ऐलान, जानिए किसे बनाया गया कप्तान

 Written By: Vanson Soral @VansonSoral
 Published : Jul 20, 2025 10:36 am IST,  Updated : Jul 20, 2025 10:38 am IST

जिम्बाब्वे के खिलाफ गैबी लुईस को आयरलैंड की T20I और वनडे दोनों टीमों का कप्तान बनाया गया है। T20I सीरीज का 20 जुलाई से आगाज होने जा रहा है।

Ireland Cricket Team- India TV Hindi
गैबी लुईस और आयरलैंड महिला क्रिकेट टीम Image Source : GETTY

आयरलैंड और जिम्बाब्वे के बीच तीन T20I और दो वनडे मैचों की सीरीज होने जा रही है। ऐसे में आयरलैंड ने जिम्बाब्वे के खिलाफ अपनी वनडे और T20I दोनों टीमों की घोषणा कर दी है। गैबी लुईस को T20 और वनडे दोनों टीमों का कप्तान नियुक्त किया गया है जबकि ओरला प्रेंडरगैस्ट को उपकप्तान बनाया गया है। यह पहली बार होगा जब दोनों टीमें आयरलैंड में T20I मैच खेलेंगी। आयरलैंड का जिम्बाब्वे के खिलाफ T20I मैचों में शानदार रिकॉर्ड रहा है। दोनों टीमों के बीच हुए सभी सात मुकाबलों में आयरलैंड ने जीत हासिल की है। आयरलैंड का दबदबा वनडे मैचों में भी कायम है। आयरिश टीम ने आठ में से 6 मैच जीते हैं, जबकि एक मैच टाई रहा।

पहली बार लारा मैकब्राइड को मिला मौका 

लारा मैकब्राइड को आयरलैंड की सीनियर टीम में पहली बार शामिल किया गया है। इस साल जनवरी में ICC अंडर-19 महिला T20 वर्ल्ड कप में आयरलैंड का प्रतिनिधित्व करने वाली 19 साल की ऑफ स्पिनर ने इवोक सुपर सीरीज में अपने प्रदर्शन से चयनकर्ताओं को प्रभावित किया और टीम में अपनी जगह पक्की की। बता दें, T20I सीरीज का 20 जुलाई से डबलिन में आगाज होगा। इसके बाद 22 जुलाई को दूसरा और 23 जुलाई को तीसरा मुकाबला खेला जाएगा। तीनों मुकाबले एक ही वेन्यू पर खेले जाएंगे। T20I सीरीज के बाद दोनों टीमें वनडे सीरीज में आमने-सामने होंगी। दोनों वनडे मैच बेलफास्ट में खेले जाएंगे। 

जिम्बाब्वे के खिलाफ T20I सीरीज के लिए आयरलैंड की टीम: गैबी लुईस (कप्तान), एवा कैनिंग, क्रिस्टीना कूल्टर रीली, लॉरा डेलानी, एमी हंटर, अर्लीन केली, लुईस लिटिल, सोफी मैकमोहन, जेन मैगुइरे, लारा मैकब्राइड, कारा मरे, लीह पॉल, ओरला प्रेंडरगैस्ट और रेबेका स्टोकेल।

जिम्बाब्वे के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए आयरलैंड की टीम: गैबी लुईस (कप्तान), एवा कैनिंग, क्रिस्टीना कूल्टर रीली, अलाना डाल्जेल, लॉरा डेलानी, सारा फोर्ब्स, एमी हंटर, अर्लीन केली, लुईस लिटिल, जेन मैगुइरे, लारा मैकब्राइड, कारा मरे, लीह पॉल और ओरला प्रेंडरगैस्ट।

T20I सीरीज का शेड्यूल

  • 20 जुलाई: पहला T20I, पेमब्रोक (डबलिन)
  • 22 जुलाई: दूसरा T20I, पेमब्रोक (डबलिन)
  • 23 जुलाई: तीसरा T20I, पेमब्रोक (डबलिन)

यह भी पढ़ें:

मोहम्मद शमी का हुआ सिलेक्शन, लिस्ट में आकाश दीप और अभिमन्यु ईश्वरन का नाम भी शामिल

क्या टूट पाएगा सुनील गावस्कर का 54 साल पुराना कीर्तिमान? शुभमन गिल को सिर्फ इतने रनों की दरकार

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल