1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. संजू सैमसन या ईशान किशन? पांचवें टी20 मैच में किसे मिलेगा खेलने का मौका, कोच ने दिया ऐसा जवाब

संजू सैमसन या ईशान किशन? पांचवें टी20 मैच में किसे मिलेगा खेलने का मौका, कोच ने दिया ऐसा जवाब

 Written By: Hitesh Jha
 Published : Jan 31, 2026 06:43 am IST,  Updated : Jan 31, 2026 06:45 am IST

टीम इंडिया के बैटिंग कोच सितांशु कोटक ने संजू सैमसन के खराब फॉर्म और टीम में उनकी भूमिका को लेकर बात की। उन्होंने माना कि इस सीरीज में सैमसन उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं।

Ishan Kishan & Sanju Samson- India TV Hindi
ईशान किशन & संजू सैमसन Image Source : AFP

Ishan Kishan and Sanju Samson: भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20 सीरीज का पांचवां और आखिरी मैच तिरुअनंतपुरम के ग्रीनफिल्ड स्टेडियम में 31 जनवरी को खेला जाएगा। पांच मैचों की इस सीरीज में टीम इंडिया इस वक्त 3-1 से आगे है। इस सीरीज में टीम इंडिया के बल्लेबाज खासकर अभिषेक शर्मा, ईशान किशन और सूर्यकुमार यादव ने शानदार प्रदर्शन किया है। वहीं संजू सैमसन इस सीरीज में अब तक उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं। ईशान चोट की वजह से चौथा टी20 मैच नहीं खेल पाए थे। ऐसे में सभी फैंस ये जानना चाहते हैं कि ईशान या सैमसन में से किसे पांचवें टी20 में खेलने का मौका मिलेगा।

संजू सैमसन को लेकर बैटिंग कोच ने क्या कहा?

संजू सैमसन के लिए यह मुकाबला खास है क्योंकि उन्होंने अब तक अपने घर तिरुवनंतपुरम में भारत के लिए एक भी अंतरराष्ट्रीय मैच नहीं खेला है। वह पहली बार अपने होमग्राउंड पर खेलते हुए दिखेंगे। हालांकि वह इस मैच में खेलेंगे या नहीं इसको लेकर टीम इंडिया के बैटिंग कोच सितांशु कोटक ने अपनी राय रखी है। आखिरी मैच से पहले हुए प्रेस कॉन्फ्रेंस में कोटक ने कहा कि संजू एक सीनियर खिलाड़ी है। शायद उसने उतने रन नहीं बनाए हैं, जितनी उससे उम्मीद थी। हमारी जिम्मेदारी है कि हम उसे अच्छी मानसिक स्थिति में रखें। हम सभी जानते हैं कि वह क्या कर सकता है। मुझे नहीं लगता कि संजू के बारे में और कुछ कहने की जरूरत है क्योंकि वह सच में बहुत अच्छा खेलता रहा है।

ईशान को जब भी मौका मिला है उसने अच्छा प्रदर्शन किया है- सितांशु कोटक

कोटक ने कहा कि ईशान किशन आखिरी मैच खेल सकते हैं। उन्होंने कहा कि जब भी ईशान को मौका मिला है, वह हमेशा अच्छा खेले हैं। कभी-कभी विकेटकीपर बल्लेबाजों को मौके नहीं मिलते। लेकिन जब भी किशन खेले हैं, उन्होंने हमेशा अच्छा प्रदर्शन किया है। पावरप्ले में आप किसी ऐसे खिलाड़ी की तलाश में रहते हैं जो उस तरह से खेले जैसा वह खेला। कोटक ने आगे कहा कि अभी तक जो मुझे पता है, उससे उम्मीद है कि वह खेलेंगे। फिजियो अभ्यास के लिए यहां हैं। तो फिजियो फैसला लेंगे। लेकिन मुझे लगता है कि उनके खेलने की उम्मीद है।

आखिरी मैच के प्लेइंग XI में हो सकते हैं बदलाव

संजू सैमसन या ईशान किशन, अब पांचवें टी20 मैच में किसे खेलने का मौका मिलता है ये तो टॉस के वक्त ही पता चल पाएगा। तीसरे टी20 मैच तक ईशान और संजू दोनों ही प्लेइंग XI का हिस्सा थे। ऐसे में काफी हद तक इस बात की संभावना है कि ईशान और संजू इस मैच में भी एक साथ खेलते हुए दिखें। अगर ऐसा होता है तो फिर उस स्थिति में कौन बाहर होगा, ये देखना दिलचस्प होगा। टीम इंडिया पहले ही सीरीज अपने नाम कर चुकी है, ऐसे में वह आखिरी मैच के लिए प्लेइंग XI में कुछ बदलाव कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें

U19 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में तीन टीमों के नाम हुए तय, अब भारत-पाकिस्तान के मैच पर सभी की नजरें

T20 World Cup 2026 के लिए हुआ स्क्वाड का ऐलान, गुजरात में जन्मा खिलाड़ी संभालेगा कप्तानी

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल