1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. T20 World Cup 2026 के लिए हुआ स्क्वाड का ऐलान, गुजरात में जन्मा खिलाड़ी संभालेगा कप्तानी

T20 World Cup 2026 के लिए हुआ स्क्वाड का ऐलान, गुजरात में जन्मा खिलाड़ी संभालेगा कप्तानी

 Written By: Abhishek Pandey @anupandey29
 Published : Jan 30, 2026 04:53 pm IST,  Updated : Jan 30, 2026 04:53 pm IST

T20 World Cup 2026: यूएसए ने भारत और श्रीलंका की मेजबानी में 7 फरवरी से खेले जाने वाले आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप के लिए अपने स्क्वाड का ऐलान कर दिया है, जिसमें उन्होंने भारतीय मूल को मोनांक पटेल को कप्तानी की जिम्मेदारी सौंपी है।

USA Cricket Team- India TV Hindi
यूएसए क्रिकेट टीम। Image Source : AP

भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में 7 फरवरी से आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप का टूर्नामेंट खेला जाएगा, जिसमें कुल 20 टीमें हिस्सा ले रही हैं जिनको 5-5 के चार ग्रुप में बांटा गया है। टी20 वर्ल्ड कप 2024 में सुपर-8 तक का सफर तय करने वाली यूएसए की टीम ने इस टूर्नामेंट के लिए सीधे अपनी टिकट को पक्का कर लिया था, जिसके बाद अब उन्होंने आधिकारिक तौर पर अपने स्क्वाड का ऐलान भी कर दिया है, जिन्होंने कप्तानी की जिम्मेदारी भारतीय मूल के खिलाड़ी और गुजरात में जन्म लेने वाले मोनांक पटेल को सौंपी है, इसके अलावा स्क्वाड में कुल 10 ऐसे खिलाड़ियों को जगह मिली है जो पिछली बार भी वर्ल्ड कप का हिस्सा थे।

सौरभ नेत्रवालकर भी स्क्वाड का हिस्सा

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में यूएसए क्रिकेट टीम की स्क्वाड को लेकर बात की जाए तो उसमें जहां 10 खिलाड़ी पिछली बार भी टूर्नामेंट का हिस्सा थे, तो वहीं दो ऐसे खिलाड़ी हैं जिनको पहली बार टीम में जगह मिली है। यूएसए ने मोहम्मद मोहसिन और शेहान जयसूर्या को पहली बार अपने स्क्वाड में शामिल किया है, इसके अलावा शुभम रंजाने एक ऐसे खिलाड़ी हैं, जिन्होंने वनडे फॉर्मेट में यूएसए की तरफ से खेला है, लेकिन टी20 इंटरनेशनल में उनके डेब्यू का इंतजार सभी को है। यूएसए आगामी टूर्नामेंट में किस तरह का प्रदर्शन करती है, इसकी सबसे बड़ी जिम्मेदारी उनके विकेटकीपर बल्लेबाज एंड्रीज गौस और तेज गेंदबाज सौरभ नेत्रवालकर पर निर्भर रहने वाली है, जिसमें गोस ने जहां पिछली बार वर्ल्ड कप में कुल 219 रन बनाए थे, तो वहीं सौरभ ने कुल 6 विकेट हासिल किए थे।

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए यूएसए का स्क्वाड

मोनांक पटेल (कप्तान), जेसी सिंह, एंड्रीज गौस, शेहान जयसूर्या, मिलिंद कुमार, शायन जहांगीर, सैतेजा मुक्कमाला, संजय कृष्णमूर्ति, हरमीत सिंह, नोस्टुश केनजिगे, शैडली वान शल्कविक, सौरभ नेत्रवालकर, अली खान, मोहम्मद मोहसिन, शुभम रंजाने।

भारत के खिलाफ खेलेगी पहला मुकाबला

यूएसए की टीम को आगामी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में ग्रुप-ए में मेजबान भारत, पाकिस्तान, नीदरलैंड्स और नामीबिया की टीम के साथ जगह मिली है। इसमें उन्हें अपना पहला मुकाबला 7 फरवरी को भारत के खिलाफ मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेलना है। सभी की नजरें 10 फरवरी को यूएसए और पाकिस्तान के बीच कोलंबो के मैदान पर होने वाले मुकाबले पर रहने वाली हैं, क्योंकि पिछली बार यूएसए की टीम ने पाकिस्तान को मात देने में कामयाबी हासिल की थी। वहीं यूएसए 13 फरवरी को नीदरलैंड्स के खिलाफ जबकि 15 फरवरी को ग्रुप स्टेज के आखिरी मैच में नामीबिया की टीम के खिलाफ मैच खेलेगी।

ये भी पढ़ें

पाकिस्तान की जीत पर गदगद हुए शहबाज शरीफ, आकाश चोपड़ा ने हकीकत बता होश ठिकाने लगा दिए

बाबर आजम को एक और झटका, पाकिस्तानी कप्तान सलमान अली आगा का बड़ा ऐलान

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल