1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND vs AUS: जसप्रीत बुमराह का एक और बड़ा रिकॉर्ड, भारतीय क्रिकेट में ऐसा करने वाले बने पहले खिलाड़ी

IND vs AUS: जसप्रीत बुमराह का एक और बड़ा रिकॉर्ड, भारतीय क्रिकेट में ऐसा करने वाले बने पहले खिलाड़ी

 Written By: Abhishek Pandey @anupandey29
 Published : Jan 05, 2025 06:56 pm IST,  Updated : Jan 05, 2025 06:56 pm IST

IND vs AUS: जसप्रीत बुमराह का प्रदर्शन ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर इस बार काफी अद्भुत देखने को मिला जिसमें उन्होंने लगातार अपनी गेंदबाजी से कई नए रिकॉर्ड भी बनाने का काम किया। बुमराह को उनके बेहतरीन प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द सीरीज का अवॉर्ड भी दिया गया।

Jasprit Bumrah- India TV Hindi
जसप्रीत बुमराह: प्लेयर ऑफ द सीरीज अवॉर्ड जीतने के साथ बने इस मामले में पहले भारतीय खिलाड़ी। Image Source : GETTY

Jasprit Bumrah Record: जसप्रीत बुमराह का ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर इस बार जिस तरह का प्रदर्शन देखने को मिला वैसा अब तक किसी भी भारतीय खिलाड़ी ने नहीं किया था। बुमराह का खौफ पूरी टेस्ट सीरीज के दौरान ऑस्ट्रेलियाई प्लेयर्स में साफतौर पर देखने को मिला। बुमराह ने 5 टेस्ट मैचों में सिर्फ 13.06 के औसत से कुल 32 विकेट अपने नाम किए। इस दौरान बुमराह ने लगातार कई नए रिकॉर्ड भी बनाने का काम किया, लेकिन सिडनी में खेले गए सीरीज के आखिरी टेस्ट मुकाबले में गेंदबाजी के दौरान वह अनफिट हो गए जिसके चलते मैच की आखिरी पारी में उन्होंने गेंदबाजी नहीं की। बुमराह को इस दौरे पर उनके बेहतरीन प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द अवॉर्ड भी मिला, जिसके साथ ही उन्होंने एक ऐसा रिकॉर्ड बनाया जो इससे पहले कोई भी भारतीय खिलाड़ी बनाने में कामयाब नहीं हो सका था।

तीन अलग-अलग SENA देशों में प्लेयर ऑफ द अवॉर्ड जीतने वाले बुमराह बने पहले भारतीय खिलाड़ी

ऑस्ट्रेलियाई टीम ने भले ही भारत के खिलाफ इस 5 मैचों की टेस्ट सीरीज को 3-1 से अपने नाम किया लेकिन इस सीरीज में सबसे ज्यादा चर्चा जसप्रीत बुमराह की गेंदबाजी की देखने को मिली जिसमें वह अब पहले ऐसे भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं जिन्होंने तीन अलग-अलग SENA देशों में प्लेयर ऑफ द सीरीज अवॉर्ड को अपने नाम किया है। बुमराह ने साल 2021 में इंग्लैंड के दौरे पर जहां पहली बार इसे जीता था तो वहीं साल 2024 में साउथ अफ्रीका के दौरे पर इस अवॉर्ड को जीतने में कामयाब हुए थे, वहीं अब उन्होंने ऑस्ट्रेलिया में भी प्लेयर ऑफ द सीरीज के अवॉर्ड को अपने नाम किया है। अब सिर्फ SENA देशों में शामिल न्यूजीलैंड में बुमराह का प्लेयर ऑफ द सीरीज अवॉर्ड जीतना बाकी है।

ऑस्ट्रेलिया में प्लेयर ऑफ द सीरीज अवॉर्ड जीतने वाले चौथे भारतीय बने बुमराह

बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2024-25 के लिए जब जसप्रीत बुमराह ने प्लेयर ऑफ द सीरीज का अवॉर्ड जीता तो वह चौथे ऐसे भारतीय खिलाड़ी बने जो ऑस्ट्रेलिया में ये कारनामा करने में कामयाब हो सके। इससे पहले सचिन तेंदुलकर, राहुल द्रविड़ और चेतेश्वर पुजारा इस अवॉर्ड को ऑस्ट्रेलिया में जीत चुके हैं।

ये भी पढ़ें

विराट कोहली पर बुरी तरह भड़का पूर्व क्रिकेटर, कहा- टीम में रहने के हकदार नहीं

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 से पहले टीम इंडिया ने कर दी बड़ी भूल, अब खतरे में आई जीत की दावेदारी

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल