Friday, March 06, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND vs ENG टेस्ट में बना महारिकॉर्ड, 21वीं सदी में भारत में पहली बार हुआ ये करिश्मा

IND vs ENG टेस्ट में बना महारिकॉर्ड, 21वीं सदी में भारत में पहली बार हुआ ये करिश्मा

Written By: Govind Singh @GovindS48617417 Published : Feb 03, 2024 06:22 pm IST, Updated : Feb 03, 2024 06:28 pm IST

IND vs ENG 2nd Test: इंग्लैंड के खिलाफ भारतीय तेज गेंदबाजों ने कमाल का प्रदर्शन किया। इसी वजह से इंग्लैंड की टीम पहली पारी में 253 रनों पर ऑलआउट हो गई और इस तरह से भारतीय टीम ने पहली पारी में 143 रनों की बढ़त हासिल कर ली।

Indian Cricket Team- India TV Hindi
Image Source : PTI Indian Cricket Team

India vs England 2nd Test: भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा टेस्ट मैच खेला जा रहा है। इस मैच में कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया, जिसके बाद भारत के लिए यशस्वी जायसवाल ने दमदार खेल दिखाया। उन्होंने बेहतरीन दोहरा शतक जड़ा और 209 रन बनाए। जायसवाल की वजह से ही भारतीय टीम ने पहली पारी में 396 रन बना पाई। इसके बाद जसप्रीत बुमराह की अगुवाई में भारतीय गेंदबाजों ने दमदार प्रदर्शन किया। उनकी वजह से ही इंग्लैंड की टीम 253 रनों पर ऑलआउट हो गई। 

बुमराह ने किया कमाल 

जसप्रीत बुमराह के आगे इंग्लैंड के बल्लेबाज टिक नहीं पाए और जल्दी आउट हो गए। उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ बेहतरीन गेंदबाजी का नमूना पेश किया। बुमराह की वजह से ही टीम इंडिया ने पहली पारी के आधार पर 143 रनों की बढ़त हासिल की थी। बुमराह ने इंग्लैंड के खिलाफ पहली पारी में 6 विकेट लेकर 45 रन दिए। यह 21वीं सदी में भारतीय धरती पर किसी भी इंडियन तेज गेंदबाज का बेस्ट बॉलिंग फिगर है। बुमराह से पहले किसी भी इंडियन तेज गेंदबाज ने भारतीय धरती पर 6 विकेट लेकर इतने कम रन नहीं दिए है। उन्होंने घातक गेंदबाजी से यह रिकॉर्ड बना दिया है।  

इंग्लैंड के खिलाफ झटके 6 विकेट 

जसप्रीत बुमराह ने इंग्लैंड के खिलाफ पहली पारी में ओली पोप, जो रूट, जॉनी बेयरस्टो, बेन फॉक्स, टॉम हार्टली और जेम्स एंडरसन के विकेट हासिल किए हैं। टेस्ट क्रिकेट में बुमराह का ये तीसरा सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। टेस्ट क्रिकेट में उनका बेस्ट प्रदर्शन 27 रन देकर 6 विकेट लेना है। 

बुमराह-जायसवाल ने दिखाया दम

भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 396 रन बनाए। भारत के लिए यशस्वी जायसवाल ने धमाकेदार 209 रन बनाए। शुभमन गिल ने 34 रनों का योगदान दिया। वह भारत के लिए दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले थे। उनके अलावा रजत पाटीदार ने 32 रन और श्रेयस अय्यर ने 27 रन बनाए। वहीं इंग्लैंड की तरफ से जैक क्राउली को छोड़कर कोई भी खिलाड़ी दमदार प्रदर्शन नहीं कर पाया। जैक क्राउली ने 76 रन बनाए। क्राउली के अलावा कोई भी बैट्समैन भारतीय गेंदबाजी के आगे नहीं टिक पाया। जसप्रीत बुमराह ने सबसे ज्यादा 6 विकेट, कुलदीप यादव ने 3 विकेट और अक्षर पटेल ने 1 विकेट हासिल किया। 

यह भी पढ़ें: 

यशस्वी जायसवाल ने दोहरा शतक जड़कर बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड, बल्लेबाजी से मचाया तहलका

आर अश्विन को क्या हुआ? 2019 के बाद उनके करियर में पहली बार आया ऐसा दिन

Latest Cricket News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल

Advertisement

लाइव स्कोरकार्ड

Advertisement
Advertisement