1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. आईसीसी ने भी माना जसप्रीत बुमराह का लोहा, पहली बार किसी भारतीय पेसर को मिला ये बड़ा अवार्ड

आईसीसी ने भी माना जसप्रीत बुमराह का लोहा, पहली बार किसी भारतीय पेसर को मिला ये बड़ा अवार्ड

 Published : Jan 27, 2025 04:06 pm IST,  Updated : Jan 27, 2025 04:06 pm IST

Jasprit Bumrah: जसप्रीत बुमराह ने साल 2024 में कमाल की गेंदबाजी की। अब आईसीसी ने उन्हें टेस्ट क्रिकेट के लिए साल का सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज चुना है। वे भारत के लिए ये अवार्ड जीतने वाले पहले तेज गेंदबाज बन गए हैं।

jasprit bumrah- India TV Hindi
जसप्रीत बुमराह Image Source : GETTY

Jasprit Bumrah ICC Test Cricketer of the Year: जसप्रीत बुमराह की गिनती आज की तारीख में दुनिया के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज के तौर पर होती है। हर मौके पर वे इसे सा​बित भी करते हैं। बुमराह जिस तरह की घातक गेंदबाजी इस वक्त रहे हैं, दूसरा कोई भी पेसर उनके आसपास भी नहीं है। अब आईसीसी ने भी जसप्रीत बुमराह का लोहा माना है। आईसीसी ने उन्हें टेस्ट क्रिकेटर ऑफ द ईयर के लिए चुना है। ये पहली बार है, जब भारत के किसी तेज गेंदबाज को ये अवार्ड दिया जा रहा है, इसलिए ये उपलब्धि और भी खास हो जाती है। 

साल 2024 में टेस्ट क्रिकेट के सर्वश्रेष्ठ तेज गेंदबाज

आईसीसी ने भारत के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को पुरुष टेस्ट क्रिकेटर ऑफ द ईयर 2024 के लिए चुना है। उन्होंने पूरे साल भारत के लिए शानदार गेंदबाजी कर टीम इंडिया को कई मैच जिताए। बड़ी बात ये भी रही कि जब टीम इंडिया मैच हारी है, तब भी जसप्रीत बुमराह की गेंदबाजी की चर्चा जरूर हुई है। जसप्रीत बुमराह ने साल 2024 में 71 टेस्ट विकेट चटकाने का काम किया है। इस दौरान उनका औसत 14.92 का रहा है। उन्होंने साल 2024 में सबसे ज्यादा टेस्ट विकेट अपने नाम किए हैं।  

अब तक ये खिलाड़ी जीत चुके हैं ये अवार्ड 

जसप्रीत बुमराह से पहले अब तक पांच भारतीय खिलाड़ी ये अवार्ड जीत चुके हैं। इसमें जसप्रीत बुमराह दूसरे गेंदबाज और पहले भारतीय पेसर हैं। सबसे पहले राहुल द्रविड़ ने आईसीसी टेस्ट क्रिकेटर ऑफ द ईयर का अवार्ड जीता था। इसके बाद गौतम गंभीर, वीरेंद्र सहवाग ने भी इस अवार्ड पर कब्जा जमाया। रविचंद्रन अश्विन और विराट कोहली भी आईसीसी का ये अवार्ड जीतने में कामयाब रहे हैं। अब जसप्रीत बुमराह भारत के पहले तेज गेंदबाज बन गए हैं। इसलिए ये उपलब्धि और भी खास है। 

ऐसा रहा है अब तक का करियर 

जसप्रीत बुमराह के अब तक के करियर की बात की जाए तो उन्होंने 45 टेस्ट मैच खेलकर 205 विकेट अपने नाम किए हैं, वहीं वनडे में उन्होंने 89 मैच खेलकर 149 विकेट अपने नाम कर लिए हैं। वहीं टी20 इंटरनेशनल में उन्होंने 70 मैच खेलकर 89 विकेट चटकाने का काम किया है। आईपीएल भी उनका जलवा देखने के लिए मिलता है। उन्होंने अब तक इस लीग में 133 मैच खेलकर 165 विकेट लिए हैं। 

यह भी पढ़ें 

IND vs ENG: तीसरे T20 मैच के लिए प्लेइंग इलेवन का ऐलान, एक दिन पहले ही बड़ी घोषणा

अफगानिस्तान के खिलाड़ी ने रच दिया इतिहास, पहली बार जीता आईसीसी का ये बड़ा अवार्ड

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल