Jasprit Bumrah Celebration: भारत और पाकिस्तान के बीच दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में एशिया कप 2025 का फाइनल मैच खेला जा रहा है। इस मैच में पहले बैटिंग करते हुए पाकिस्तान की टीम पूरे 20 ओवर भी बैटिंग नहीं कर पाई और 146 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। इस मैच में भारत के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने हारिस रऊफ का विकेट लिया। विकेट लेने के बाद वह प्लेन क्रैश वाला जश्न मनाते हुए नजर आए। कुछ ऐसा ही सेलिब्रेशन हारिस रऊफ ने सुपर-4 मैच में किया था।
यहां देखिए जसप्रीत बुमराह का विकेट लेने के बाद सेलिब्रेशन
बुमराह की गेंद पर बोल्ड गए रऊफ
फाइनल मैच में पाकिस्तान की पारी के 18वें ओवर में बुमराह ने हारिस रऊफ को बोल्ड किया। इस ओवर की पांचवीं गेंद पर बुमराह ने यॉर्कर फेंकी थी, इस गेंद पर रऊफ पूरी तरह से मात खा गए, उन्होंने इस गेंद पर ड्राइव खेलने की कोशिश की, लेकिन वह बोल्ड हो गए। बुमराह ने रऊफ का विकेट लेने का बाद प्लेन क्रैश वाला जश्न मनाया। आपको बता दें कि सुपर-4 मैच में हारिस रऊफ ने फील्डिंग के दौरान प्लेन क्रैश वाला इशारा किया था। इसको लेकर ICC ने रऊफ पर बैन भी लगाया था।
बुमराह ने नवाज को भी किया आउट
आपको बता दें कि बुमराह ने आखिरी ओवर की पहली गेंद पर मोहम्मद नवाज को आउट किया। पहली गेंद उन्होंने शॉर्ट ऑफ लेंथ डाली थी। इस गेंद पर नवाज ने बड़ा शॉट खेलने की कोशिश की लेकिन रिंकू सिंह ने उनका एक आसान कैच पकड़ कर पाकिस्तान की पारी को समेट दिया। नवाज इस मैच में 9 गेंदों में छह रन बनाकर आउट हो गए। उनका विकेट लेने के बाद भी बुमराह ने प्लेन क्रैश वाला सेलिब्रेशन करके पाकिस्तान के प्लेयर्स को चिढ़ाने की कोशिश की। जसप्रीत बुमराह ने इस मैच में 3.1 ओवर में 25 रन देकर 2 विकेट अपने नाम किए।
यह भी पढ़ें:
India vs Pakistan Final Live Cricket Score
कुलदीप यादव ने एशिया कप में सभी गेंदबाजों को पीछे छोड़ा, बन गए नंबर-1, वरुण चक्रवर्ती का भी कमाल