1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. इंग्लैंड क्रिकेट में होने वाला है बड़ा फैसला! सचिन तेंदुलकर को चुनौती देने वाला खिलाड़ी बनेगा टेस्ट कप्तान

इंग्लैंड क्रिकेट में होने वाला है बड़ा फैसला! सचिन तेंदुलकर को चुनौती देने वाला खिलाड़ी बनेगा टेस्ट कप्तान

 Published : Jul 24, 2026 05:36 pm IST,  Updated : Jul 24, 2026 05:36 pm IST

इंग्लैंड टेस्ट टीम के कप्तान जो रूट बनाए जा सकते हैं। बेन स्टोक्स इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट का ऐलान कर चुके हैं, इसलिए रूट के फिर से ये जिम्मेदारी दी जा सकती है।

joe root- India TV Hindi
जो रूट Image Source : GETTY

इंग्लैंड क्रिकेट टीम को नए टेस्ट कप्तान की तलाश है। बेन स्टोक्स ने हाल ही में इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट का ऐलान कर दिया है। इसके बाद से अब तक टेस्ट के नए कप्तान का ऐलान नहीं किया गया है। इस बीच बड़ी और अहम खबर सामने आ रही है। पता चला है कि बेन स्टोक्स की खाली जगह पर कप्तानी की जिम्मेदारी फिर से जो रूट को दी जा सकती है। जो ​पहले भी ये काम करते रहे हैं।

जो रूट को बनाया जा सकता है ​इंग्लैंड का टेस्ट कप्तान

जो रूट को इंग्लैंड टेस्ट टीम का कप्तान फिर से बनाए जाने की खबर सामने आ रही है। हालांकि अभी तक इसको लेकर ऐलान नहीं किया गया है। बेन स्टोक्स इससे पहले ये जिम्मेदारी संभाल रहे थे। न्यूजीलैंड सीरीज के दौरान उन्होंने संन्यास ले लिया। जल्द ही पाकिस्तान क्रिकेट टीम इंग्लैंड दौरे पर आने वाली है। इसके लिए कप्तान का ऐलान होना है। अब न्यूयार्क टाइम्स के हवाले से पता चला है कि जो रूट को कप्तानी दी जा सकती है। ये करीब करीब तय हो गया है, बस घोषणा होनी बाकी है। रिपोर्ट में कहा गया है कि पाकिस्तान सीरीज से जो रूट को कप्तानी दी जाएगी तो अगले साल एशेज तक जारी रहेगी। अगले साल इंग्लैंड में एशेज सीरीज होगी, इसका शेड्यूल हाल ही में जारी किया गया है। जून में डब्ल्यूटीसी का फाइनल होगा। 

बेन स्टोक्स ने अचानक ले लिया था इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास

दरअसल बेन स्टोक्स के जाने के बाद इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड के पास विकल्प काफी कम हैं। जो रूट टीम के सबसे अनुभवी खिलाड़ी हैं और पहले भी कप्तानी कर चुके हैं। अगले महीने यानी अगस्त में इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच सीरीज होनी है, जल्द ही उसके लिए टीम का ऐलान भी किया जाना है। माना जा रहा है कि तभी जो रूट को जिम्मेदारी दे दी जाएगी।  इंग्लैंड के वनडे और टी20 कप्तान हैरी ब्रूक हैं, वो उन दोनों फॉर्मेट में कप्तानी करते रहेंगे। इस बीच टेस्ट के हेड कोच के पद से ब्रेंडन मैक्कुलम को भी हटा दिया गया है, उनकी जगह कौन लेगा, इसका भी फैसला होना है। 

साल 2022 में छोड़ दी थी जो रूट ने कप्तानी

इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड सीरीज में कप्तानी बेन स्टोक्स कर रहे थे, लेकिन इसी सीरीज के दौरान बेन स्टोक्स शराब पीने के आरोप में एक मैच के लिए सस्पेंड कर दिए गए थे। इस ए मैच में कप्तानी वे नहीं कर पाए थे। इसके बाद आखिरी टेस्ट से पहले बेन ने क्रिकेट को अलविदा करने का ऐलान कर दिया था। बेन स्टोक्स को साल 2022 में टेस्ट कप्तानी दी गई थी, इससे पहले जो रूट ही इस जिम्मेदारी को संभाल रहे थे। 

सचिन तेंदुलकर के सबसे ज्यादा टेस्ट रन के रिकॉर्ड के करीब हैं जो रूट

जो रूट सचिन तेंदुलकर के सबसे ज्यादा टेस्ट रन के रिकॉर्ड को तोड़ने के भी काफी करीब हैं। सचिन तेंदुलकर ने ​क्रिकेट करियर में 200 टेस्ट खेलकर 15921 रन बनाने में कामयाबी हासिल की थी। सचिन ने जब साल 2013 में इतने रन बनाए थे, तब किसी ने सोचा भी नहीं था कि ये रिकॉर्ड कभी टूट भी पाएगा, लेकिन साल 2012 में अपना टेस्ट डेब्यू करने वाले जो रूट अब उनके काफी करीब तक आ पहुंचे हैं। उन्होंने अब तक 166 टेस्ट खेलकर 14114 रन बनाए हैं। यानी वे सचिन से महज 1807 रन दूर हैं। अगर जो रूट यहां से करीब एक साल और टेस्ट खेलते रहे तो वे हो सकता है कि सचिन से आगे निकल जाएं। जो रूट अब करीब 35 साल के हो गए हैं, देखना होगा कि वे कितने और साल क्रिकेट खेलते रहते हैं। रूट केवल टेस्ट और वनडे ही खेलते हैं, वे टी20 इंटरनेशनल मैच नहीं खेलते हैं। 

यह भी पढ़ें

वेस्टइंडीज के खिलाड़ी ने पाकिस्तान के खिलाफ खेलने से कर दिया इन्कार, हेड कोच ने बताई पूरी बात

फिर शुरू होगा टेस्ट का रोमांच, शाम से रात तक चलेगा मुकाबला, WTC अंक तालिका में भी आएगा बदलाव

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल