1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. जोफ्रा आर्चर का बड़ा कारनामा, राजस्थान रॉयल्स के लिए IPL में हासिल की बड़ी उपलब्धि

जोफ्रा आर्चर का बड़ा कारनामा, राजस्थान रॉयल्स के लिए IPL में हासिल की बड़ी उपलब्धि

 Written By: Abhishek Pandey @anupandey29
 Published : Apr 22, 2026 11:41 pm IST,  Updated : Apr 22, 2026 11:41 pm IST

LSG vs RR: लखनऊ सुपर जाएंट्स के खिलाफ मुकाबले में राजस्थान रॉयल्ल की टीम 40 रनों से मुकाबला अपने नाम करने में कामयाब रही, जिसमें तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर ने अहम भूमिका अदा की। आर्चर इसी के साथ एक बड़ी उपलब्धि हासिल करने में भी सफल रहे।

Jofra Archer- India TV Hindi
जोफ्रा आर्चर Image Source : AFP

इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन का 32वां लीग मुकाबला लखनऊ सुपर जाएंट्स और राजस्थान रॉयल्स की टीम के बीच में लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया, जिसमें राजस्थान की टीम 40 रनों की बड़ी जीत हासिल करने में कामयाब रही। इस मैच में राजस्थान रॉयल्स को जीत दिलाने में उनके स्टार तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर ने अहम भूमिका अदा की जिन्होंने तीन विकेट हासिल करने के साथ एक बड़ी उपलब्धि हासिल की जिसमें वह अब राजस्थान के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं। इस मैच में जोफ्रा आर्चर ने अपने 4 ओवर्स में जहां सिर्फ 20 रन दिए तो वहीं तीन विकेट लेने में कामयाब रहे।

जोफ्रा आर्चर ने शेन वॉटसन को पीछे छोड़ हासिल की नंबर-1 की कुर्सी

राजस्थान रॉयल्स के लिए लंबे समय तक खेलने वाले ऑस्ट्रेलियाई टीम के पूर्व ऑलराउंडर खिलाड़ी का आईपीएल में गेंद से शानदार प्रदर्शन देखने को मिला है, जिसमें वह जोफ्रा से पहले इस फ्रेंचाइजी के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज थे। शेन वॉटसन ने राजस्थान रॉयल्स की तरफ से कुल 84 मैचों में खेलते हुए 27.83 के औसत से 67 विकेट हासिल किए थे। वहीं अब जोफ्रा ने उनको पीछे छोड़ने के साथ पहले नंबर की कुर्सी पर कब्जा कर लिया है। जोफ्रा अब तक राजस्थान रॉयल्स की तरफ से 54 मैचों में खेलते हुए 23.69 के औसत से 68 विकेट अपने नाम करने में कामयाब रहे हैं, जिसमें उनका इकॉनमी रेट 7.74 का देखने को मिला है।

राजस्थान रॉयल्स के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज

जोफ्रा आर्चर - 68 विकेट

शेन वॉटसन - 67 विकेट

युजवेंद्र चहल - 66 विकेट

सिद्धार्थ त्रिवेदी - 65 विकेट

शेन वॉर्न - 58 विकेट

इस सीजन शानदार फॉर्म में अब तक दिखे जोफ्रा आर्चर

जोफ्रा आर्चर का आईपीएल 2026 के सीजन में अब तक गेंद से काफी शानदार फॉर्म देखने को मिला है, जिसमें वह शुरुआती ओवर्स में विकेट लेने में कामयाब रहे हैं। जोफ्रा ने आईपीएल 2026 में कुल 7 मैच खेलते हुए 18.09 के औसत से 11 विकेट हासिल किए हैं, जिसमें उनका इकॉनमी रेट 7.96 का देखने को मिला है। ऐसे में आगे भी उनसे इसी तरह के प्रदर्शन की उम्मीद की जा सकती है।

ये भी पढ़ें

15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने 2 रन बनाकर ही रच दिया इतिहास, IPL में बहुत बड़ा कीर्तिमान किया चकनाचूर

IPL में एक साल बाद मैदान पर लौटा 11 करोड़ का खिलाड़ी, लखनऊ की बढ़ी ताकत

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल